असंगठित क्षेत्र के 17 लाख से अधिक कामगारों का ई श्रम पोर्टल पर 31 दिसंबर तक निबंधन का निर्देश
मोतिहारी । ई श्रम पोर्टल पर अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी असंगठित कामगारों के निबंधन में प्रगति लाने हेतु जिलास्तरीय इंप्लीमेंटेशन कमेटी (डीएलआईसी) की बैठक जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हुई।
मोतिहारी । ई श्रम पोर्टल पर अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी असंगठित कामगारों के निबंधन में प्रगति लाने हेतु जिलास्तरीय इंप्लीमेंटेशन कमेटी (डीएलआईसी) की बैठक जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ,जिला सूचना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) जिला कार्यक्रम प्रबंधक (मनरेगा) एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका) के प्रतिनिधि उपस्थित थे द्य डीएम ने सभी पदाधिकारियों के साथ श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के निबंधन से संबंधित समीक्षा की। बैठक में श्रम अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में असंगठित कामगारों के इस श्रम पोर्टल पर निबंधन हेतु प्रक्रिया एवं उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया गया कि यह पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2021 को लांच किया गया। इस जिले को 31 दिसंबर तक श्रम पोर्टल पर कुल 17,14,409 असंगठित कामगारों का निबंधन कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके आलोक में 30 नवंबर 2021 तक इस जिले में श्रम पोर्टल पर कुल 402856 असंगठित कामगारों का निबंधन किया जा चुका है जो कि कुल लक्ष्य का 24 फीसद है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सभी पात्र आशा को इस श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे द्य जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत सभी रसोईया को इस श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी को निर्देशित किया गया कि सभी असंगठित कामगारों सफाई कर्मियों का निबंधन ई श्रम पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में वार्ड पार्षदों वार्ड जढ्ढमदारों एवं ठेकेदार द्वारा प्रचार-प्रसार कराकर असंगठित कामगारों सफाईकर्मियों का निबंधन इस श्रम पोर्टल पर कराने हेतु प्रेरित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को इस पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र जीविका दीदी को श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करें। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र कृषि कामगारों को इस श्रम पोर्टल पर निबंधन कराएं। जिला मत्स्य पदाधिकारी को सभी पात्र रखने वाले असंगठित कामगारों का निबंधन कराने को कहा गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी 27 प्रखंडों में वृहद प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स लगाएं। जिले की वेबसाइट पर इस योजना का प्रचार-प्रसार करें। सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कराकर श्रमिकों का निबंधन कराएं। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को यह निर्देशित किया गया कि वे मनरेगा श्रमिकों का निबंधन कराएं। श्रम अधीक्षक तथा सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दैनिक अनुश्रवण करेंगे तथा समय सीमा के अंदर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेंगे। कहा गया कि जिले में पांच सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।