मोतीझील के संरक्षण के लिए बढ़ी सहभागिता
शहर की हृदयस्थली मोतीझील को संरक्षित करने का अभियान से अब आम लोग जुड़ने लगे हैं। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल के नेतृत्व में प्रारंभ इस अभियान का एक माह पूरा हो गया। हालांकि सप्ताह में केवल रविवार को सुबह में चलने वाले इस अभियान का हिस्सा शहर के आम लोग बन रहे हैं।
मोतिहारी । शहर की हृदयस्थली मोतीझील को संरक्षित करने का अभियान से अब आम लोग जुड़ने लगे हैं। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल के नेतृत्व में प्रारंभ इस अभियान का एक माह पूरा हो गया। हालांकि सप्ताह में केवल रविवार को सुबह में चलने वाले इस अभियान का हिस्सा शहर के आम लोग बन रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिस प्रकार समाजसेवी इसे अपना जिम्मेदारी मानते हुए घंटों सफाई कर रहे हैं इसे देख लोगों की इस अभियान में सहभागिता बढ़ी है। रविवार की अहले सुबह डीएम के नेतृत्व में झील की सफाई के लिए लोग एकत्र हो गए। प्रारंभिक चरण में झील से जलकुंभियों को हटाया गया। वहीं डीएम ने खुद जलकुंभी हटाने में अगली कतार में नजर आए। इसके अलावा कार्गो नाव को चलाते हुए डीएम ने मोतीझील की सफाई का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जल क्रीड़ा से जुड़े खिलाड़ियों से भी बात कही कहा कि जल्द ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए यहां व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने कि इस झील को बेहतर करने के लिए सामूहिक पहल की जरूरत है। लोगों को झील से जुड़ना होगा। इसके संरक्षण के लिए सहयोग करना होगा। सबका सहयोग अगर मिला तो झील सुंदर व संरक्षित होगा। इसी क्रम में रोइंग क्लब का भी निरीक्षण कर वहां प्रस्तावित विकास कार्यो के बारे में चर्चा की। अभियान में अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी, नगर परिषद मुख्य पार्षद मंजू देवी, स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह, युवा समाजसेवी केशव कृष्णा समेत जिलास्तरीय पदाधिकारी, सीओ बंजरिया, कोटवा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।