पूर्व मुखिया से अपमानित होकर महिला ने जहर खाकर दी जान
मोतिहारी। थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोतर पंचायत के पुरैना गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया से प्र
मोतिहारी। थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोतर पंचायत के पुरैना गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया से प्रताड़ित एवं अपमानित होकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर इसी गांव के ग्रामीण राजकुमार सहनी ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि पूर्व मुखिया राजकुमार सहनी से प्रताड़ित एवं अपमानित होकर उसकी मां मुन्नी देवी (50) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की एक महीना पूर्व मेरी बहन के साथ गांव के एक लड़का रूपेश ठाकुर ने छेड़खानी की थी। जिसका पंचायती पूर्व मुखिया राजकुमार सहनी द्वारा किया गया। पंचायती में पूर्व मुखिया ने रूपेश ठाकुर को दो लाख रुपये दंड किया। रूपेश ने वह रुपया पूर्व मुखिया के हाथ में जमा भी कर दिया। मुखिया से रुपया मांगने पर वह आनाकानी करने लगे। इसको लेकर एक दिन पूर्व पुरैना माई स्थान में पंचायती भी हुई। जिसमें उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है।