Move to Jagran APP

चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव को सरकार देगी मदद : मंत्री

मोतिहारी। अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाए रखने व बढ़ाने का काम समाज का होना चाहिए। चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति वर्षो से यह कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:37 PM (IST)
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव को सरकार देगी मदद : मंत्री
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव को सरकार देगी मदद : मंत्री

मोतिहारी। अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाए रखने व बढ़ाने का काम समाज का होना चाहिए। चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति वर्षो से यह कार्य कर रही है। इसके लिए समिति के लोग बधाई के पात्र हैं। उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री सह राज्य सरकार के लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित संगीतोत्सव 2019 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को बुलाकर यह संस्था चंपारण के लोगों से रुबरु कराती है, जो काबिले तारीफ है। ग्लोबलाइजेशन के दौर में बिहार सरकार के स्तर से भी लगातार पूरे सूबे में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते हैं। लोकतंत्र में लोग हर चीज में सरकार से उम्मीद करते हैं, जो कि जायज नहीं है। लोगों को भी अपने स्तर से प्रयास करना होगा। उन्होंने महोत्सव समिति की तारीफ करते हुए, कहा कि सामाजिक स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कर यहां की परंपरा व संस्कृति को सहेजना एक अच्छी पहल है। मंत्री ने कहा कि चंपारण की धरती हमेशा से पूजनीय रही है, यही कारण है कि महात्मा गांधी ने भी इसी धरती को अपनी कर्मभूमि बनाया है। उन्होंने पूर्व कुलपति वीरेंद्र पांडेय द्वारा उठाये प्रश्न पर कहा कि समिति सरकार से जो भी मदद मांगेगी वह दी जाएगी। इसके पहले उन्होंने समिति की अध्यक्षा डॉ चंद्रलता झा, डॉ अतुल कुमार, डॉ स्वस्ति सिन्हा, एमएलसी बबलू गुप्ता, नप के पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, संगीता सिन्हा आदि के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार प्रो अरुण कुमार पांडेय ने किया। इसके पहले मंत्री श्री झा का स्वागत डॉ चंद्रलता झा व संगीता सिन्हा ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया। उद्घाटन सत्र के बाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एमकेडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। समिति के उपाध्यक्ष शंभूनाथ शिकारिया को मंत्री श्री झा व एमएलसी बबलू गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर वायलिन वादक रंजन कुमार को राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। पब्लिशर व प्रकाशक अरुण कुमार को भी मौके पर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रसिद्ध तबलावादक संजय पांडेय, रोटेरियन देवप्रिय मुखर्जी, रंगकर्मी अभय अनन्त, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. चंद्रकिशोर मिश्र, शिक्षाविद सीएन दुबे आदि भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.