Move to Jagran APP

मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल रही है सरकार: कांग्रेस

मोतिहारी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अपील पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST)
मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल रही है सरकार: कांग्रेस
मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल रही है सरकार: कांग्रेस

मोतिहारी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अपील पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा- मंहगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। लोगों को अब तक छलने के सिवा कुछ नहीं किया गया है। आज आम आदमी मंहगाई के कारण परेशान है। बेरोजगारी की स्थिति हद पर कर रही है। गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएं दिखावा से ज्यादा कुछ नहीं हैं। किसान आज भी बेहाल हैं। मेहसी : बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष नईम खान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर सभी मामलों में विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज तक युवावों को रोजगार नहीं मिला। सरकार ने कदम-कदम पर उन्हें छलने का काम किया है। इस बीच चार सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नईम खान, सत्यदेव राय आर्य, अजीजुर रहमान खां, शेख बसीर, शेख जमीरूद्दीन, अकबरी खातून, कृष्ण मोहन दुबे, महेंद्र किशोर ठाकुर, इंदुभूषण कुशवाहा, मंजर हुसैन आदि मौजूद थे। चकिया : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रखंड अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन की प्रति बीडीओ को सौंपा गया। मौक पर श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता, परशुराम पांडेय, विनय गुप्ता, मदन पांडे, आजाद आलम, मो. शमीम, सुरेश राम, सुरेशचंद्र पाठक, कृपाशंकर तिवारी, रामेश्वर प्रसाद, विनीत तिवारी, सुबोध ¨सह, दिलीप पांडेय, शंभू राम आदि उपस्थित थे। सुगौली : किसानों की समस्यायों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रखंड अध्यक्ष किशोर पांडेय की अध्यक्षता में दिया गया। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि केंद की सरकार किसान विरोधी है। किसानों के हित में अब तक केंद्र सरकार द्वारा कोई भी काम नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना भी वादा किया उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया। जनता उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। मौके पर तनवीर खां, शशिकांत मिश्र, बिटू यादव, प्रो. मनोहर मिश्र, सरफुद्दीन विस्मिल, विक्रमा प्रसाद, ठाकुर रामबालक ¨सह, असगर अली, अमेरिका यादव, शैलेंद्र ¨सह, राजेश पांडेय, राजा ¨सह आदि मौजूद थे। तेतरिया : चार सूत्री मांगों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू साह ने की। मौके पर महेंद्र पाठक, मदन सहनी, रमेश चौधरी, ललन झा, हैनूदीन अंसारी, ¨बदेश्वरी ठाकुर आदि मौजूद थे। फेनहारा : प्रखंड मुख्यालय के सामने सोमवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर नागेंद्र ¨सह, आलमगीर आलम, हारून रशीद, मक्की आलम, राजकुमार ¨सह, राजू कुमार साह, लालदेव मोहम्मद, राशिद आलम, नवल ¨सह, मो. शाकिर आलम, सुरेंद्र ¨सह, नेक मोहम्मद, नरेंद्र पांडेय, समय ¨सह, संजय ¨सह आदि मौजूद थे। कल्याणपुर : प्रखंड मुख्यालय के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की। मौके पर महासचिव भूपनारायण पांडेय, प्रखंड प्रवक्ता कुंदन तिवारी, सुनील भारती, महेश दुबे, हरिकिशोर पटेल, उदीश राम, टुनटुन कुमार पांडेय, राकेश प्रसाद आदि मौजूद थे। हरसिद्धि : केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया। मौके पर कासिम खां, त्रिपुरारी प्रसाद, सुदामा हुसैन, वशिष्ट यादव, रामराज यादव, पप्पू ठाकुर, सत्तार मियां, राजेंद्र राम, सुधीर ¨सह, हरेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे। अरेराज : प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।इस दौरान 15 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। धरने का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं अरेराज प्रभारी प्रो. विजय शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है। हद तो यह है कि इस जिले को सूखा घोषित भी नहीं किया गया। मौके पर विजयकांत मणी तिवारी, शिवकुमार जायसवाल, ब्रजेंद्र तिवारी, राधा रमन मिश्र, नवल शुक्ल, शशिकांत पांडेय, राजू तिवारी, देवदत्त ठाकुर, अर्जुन साह, युसूफ अंसारी, कृष्णकांत मिश्र, राम तपस्या पड़ित आदि उपस्थित थे। पताही : प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड प्रभारी रामनरेश ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन पांडेय, संजय राम, मो. शकूर, गौरव ¨सह, अरुण कुमार ¨सह, माधव ¨सह, मनोज ¨सह, अमीरचंद्र, सुरेंद्र पांडेय आदि कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रखंड प्रभारी राम एकबाल ¨सह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं में लूट मची है। वहीं शौचालय के भुगतान में रिश्वत लिया जा रहा है। सिकरहना : ढाका प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर की अध्यक्षता में किसानों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नेहाल अख्तर ने कहा कि किसानों की हालत बदतर है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं दिखावा से ज्यादा कुछ नहीं है। मौके पर विनोदानंद झा, रत्नेश्वर झा, रामप्रिय मिश्र, मो. जुनैद, राजप्पू ¨सह, डॉ. बच्चा, नवल किशोर प्रसाद, सुनील कुमार झा, डा. अफरोज आलम, डा. शकील आदि मौजूद थे। चिरैया : केंद्र व बिहार सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरभ कुमार, मोहन पासवान, संतोष कुमार आदि आदि मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ को मांग पत्र भी सौंपा गया। पीपराकोठी : राजद-कांग्रेस कार्यकर्तओं ने प्रखंड कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश सहनी ने की। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव सौकिलाल सहनी, मोहम्मद लालबाबू, पंकज कुमार ¨सह, मो. मुस्तफा, मो. बेलाल, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ यादव, अब्बास अली, राजेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मो. कबीर, सवल सहनी, खुर्शेद आलम, मुख्तार, सकील आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.