नदियों में डूबने से चार बच्चों की मौत
मोतिहारी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। पकड़ीदयाल प्रखंड के इटवा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के क्रम में दो बच्चे डूब गए।
मोतिहारी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। पकड़ीदयाल प्रखंड के इटवा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के क्रम में दो बच्चे डूब गए। ग्रामीणों के प्रयास से एक बच्चा का शव नदी से निकाला गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। शव की पहचान इटवा वार्ड संख्या एक के रेयाज आलम का 13 वर्षीय पुत्र साहिल बताया गया है। घटनास्थल पर सीओ राजेश कुमार एवं पुलिस ने जाल से शव की तलाश कराने में लगे हैं। चकिया : थाना क्षेत्र के मनिछपरा गांव में नहर के पानी मे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव के रामपुकार साह का 14 वर्षीय नाती रौशन कुमार बताया जाता है। बताया जाता है कि रौशन शनिवार की शाम से ही गायब था, जिसे उसके ननिहाल वाले अगल बगल के गांवों में भी ढूंढ़ने गए थे। रविवार की सुबह अपने खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने मृतक के शव को नहर के पानी में तैरते देखा। मुखिया नितेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि बच्चा नहर के पास किसी काम मे गया था जिससे वह नहर के पानी में डूब गया। मृतक मु•ाफ्फरपुर जिले के बासुदेव साहय निवासी सोचा साह का पुत्र बताया जाता है, जो अपने ननिहाल मनिछपरा में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। हरसिद्धि : प्रखंड क्षेत्र के लौकरिया गांव के मखुआ नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार अपने साथियों के साथ लौकरिया मखुआ नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर नीचे फंस गया और डूब गया। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।