पूर्व मंत्री ने गिनाई नीतीश सरकार की उपलब्धियां
मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहाने का पुनीत कार्य किया है। वे जो वादा करते हैं उसे निभाना भी जानते हैं।
मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहाने का पुनीत कार्य किया है। वे जो वादा करते हैं उसे निभाना भी जानते हैं। उनकी सरकार द्वारा चलाए गए सात निश्चय योजना से बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। सम्पूर्ण बिहार में बिजली की स्थिति काफी सुदृढ़ हुई है। जहां कई दिनों तक बिजली गायब रहती थी वहां अब हर घर में उजाला है। उक्त बातें राज्य के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने को कही। वे गुरुवार को पीपरा के कुंअरपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। बेरोजगार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर घर तक गली-नाली योजना में तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में आम जनता से जानकारी भी ली। इस कार्यक्रम में करीब दो दर्जन महिलाओं व पुरूषों ने पूर्व मंत्री से अपनी शिकायत व दिक्कतें सुनाई, जिसका उन्होंने जानकारी अनुकूल जवाब दिया। मौके पर चकिया के पूर्व प्रमुख व जदयू नेता विश्वनाथ पासवान, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, प्रखंड युवा अध्यक्ष रवि नारायण बिदिया आदि उपस्थित थे।