कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन ठप
मोतिहारी । जिले में दुधौरा सिकरहना व तिलावे नदियों में उफान आने के कारण कई गांव बाढ
मोतिहारी । जिले में दुधौरा, सिकरहना व तिलावे नदियों में उफान आने के कारण कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं कई अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहां, लोकनाथपुर, गुलरिया, हसुआहां के अलावे लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहियां, बहुअरी, लखौरा, ब्रह्म टोला, बिचला टोला, नौरंगिया, दोस्तियां व गोड़ियां गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है व उन गांवो के दो लाख की अबादी का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। वहीं कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है, वहां के लोग जरूरी सामानों के साथ नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को विवश है। वही क्षेत्र में हजारों एकड़ में लगी विभिन्न फसल बाढ़ के पानी में डुब चुकी है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों ने प्रशासन से अविलंब नाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। मुखिया जीरा देवी व उनके पुत्र मनोज यादव ने अंचलाधिकारी से मिलकर नाव उपलब्ध कराने की बात कही है। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने व सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की बात कही है। बिहार सरकार में कला संस्कृति व युवा विभाग मंत्री प्रमोद कुमार ने भी प्रशासन को निर्देश दिया है कि हर हाल में बाढ़ प्रभावित लोगों के जान माल की रक्षा की जाए। साथ ही लोगों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए नाव की व्यवस्था की जाए।