पहले प्रदर्शन, फिर एसडीओ के समर्थन में की नारेबाजी
अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड के योगवलिया गांव के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया।
मोतिहारी। अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड के योगवलिया गांव के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया। फिर एसडीओ के समर्थन में नारेबाजी की। मामला था डीलर को लेकर राशन लेने में हो रही परेशानियों का। पुरूष व महिलाओं की संख्या सैकड़ों में थी। शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में आए लोगों ने बताया कि हमारे गांव के डीलर तबारक हुसैन है। लेकिन हम लोगों का राशन- केरोसिन के लिए छह किलोमीटर दूर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह के यहां जाना पड़ता है। रास्ते में एक नदी मिलती है। जिसपर पुल नहीं है। नदी पार कर राशन-केरोसिन ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में अधिक पानी होने के कारण अनाज भींग जाता है। साथ ही बच्चों को नदी में डूबने का भय सताता रहता है। इस समस्या को लेकर कई बार हमलोग पूर्व के अधिकारियों से मिल चुके है। विधायक जी को भी इसके संबंध में जानकारी दी गई है। कोई सुनने वाला कोई नहीं है। केवल आश्वासन मिलता है। हम आजिज होकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में बैठकर विरोध जता रहे है। विरोध की जानकारी मिलते ही एसडीओ अमित कुमर सभी लोगों को अपने कार्यालय मे बुलाकर बातचीत कर समस्या का समाधान ऑन द स्पाट कर दिया। एसडीओ की इस कार्यशैली से महिलाएं भावुक हो गई। वहीं पुरूषों ने कार्यालय व कार्यालय के बाहर एसडीओ ने समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस लाभुकों ने रक्सौल का एसडीओ कैसा हो अमित कुमार जैसा हो आदि नारे लगाए। मौके पर म¨नदर झा, विजय कुमार यादव, रवि साह , समराज राम, प्रदीप साह, झुनी राम, मीना देवी, चन्द्रिका राम, राजेश राम, रंजीत राम, नीरज यादव, रामप्रसाद महतो, राकेश यादव, शशि राम, डेबा राम, रूदल महतो आदि मौजूद थे।