भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट व फायरिग, सात जख्मी
मोतिहारी। थाना क्षेत्र के विशुनपुर देवाजीत गांव में शुक्रवार को करीब 1130 बजे भूमि विवाद क
मोतिहारी। थाना क्षेत्र के विशुनपुर देवाजीत गांव में शुक्रवार को करीब 11:30 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट व फायरिग हुई। इसमें दोनों पक्षों के क्रमश: छह और एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना में धारदार हथियार फरसा व गोली का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। एक लड़की समेत तीन लोगों को गोली लगी है। वहीं धारदार हथियार के हमले से चार लोग जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार आज मनु राय अपने खेत में धानरोपनी कराने के लिए गया था, जहां देखा कि उसके खेत के मेड़ को काट दिया था। इसके खेत के बगल में पट्टीदार रामएकबाल राय की खेत है। मेड काटने की घटना को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा। देखते देखते विवाद हिसक हो गया। एक पक्ष के मनु राय, राजीव राय, निधी कुमारी को गोली लगी वहीं तीन लोग गोनउर राय, विजय राय और ललन राय फरसा के वार से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लक्ष्मण राय जख्मी हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, एएसआई कल्याण सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय पीएचसी लाया। पीएचसी से चिकित्सकों ने पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। इसमें दो की स्थिति चिताजनक बतायी जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण राय, मनीष कुमार व रामबाबू कुमार हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पर पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय व इंसपेक्टर अशोक महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। श्री पांडेय ने बताया कि पूर्व से दोनों पक्षों के बीच विवाद है। इसमें खूनी झड़प हुई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।