किसान होंगे खुश तब देश व राज्य होगा समृद्ध
अरेराज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में बुधवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया
मोतिहारी । अरेराज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में बुधवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया मेला का उद्घाटन गो¨वदगंज विधायक राजू तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, प्रखंड उप प्रमुख व पूर्व प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों को खुश करने व खेती से आमदनी बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर है। इसके लिए सरकार भिन्न-भिन्न योजनाएं चला रही है। बताया कि तिरहुत नहर की दुर्दशा पर मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है। जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2019 तक हर खेत को पानी पहुंचने के लिए किसानों को आधा दाम पर बिजली देने की दिशा में तेजी से काम होने की बात कही। साथ ही बहुत जल्द किसानों को सौर ऊर्जा मुहैया कराकर पानी उपलब्ध की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार नाथ ¨सह ने बताया कि सरकार किसानों को समृद्ध करने के लिए अनुदानित दर पर 76 प्रकार के कृषि यंत्र दे रही है। किसान अपना निबंधन कराकर सरकारी लाभ उठा सकते हैं। सभी किसान सलाहकारों को सख्त निर्देश दिया गया कि रैयती पंजी तैयार कर जिला कार्यालय को जल्द उपलब्ध कराएं। साथ ही किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए उत्प्रेरित करें। उन्होंने कृषि समन्वयक संजय कुमार तिवारी के कार्यकलाप से नाराज होकर चेतावनी दी कि वे अपने कार्यशैली में सुधार कर अन्यथा नौकरी छोड़ दें। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री योगेन्द्र पांडेय, जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र, उप प्रमुख ललन ¨सह, पूर्व प्रमुख अनिल राय, विवेकानंद पांडेय, आदि ने संबोधित किया। मेला के प्रथम दिन 240 किसानों को परमिट निर्गत किया गया है। मंच का संचालन राजेश कुमार ने किया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभू राय, प्रखंड कृषि समन्वयक राजेश पांडेय, गिरिश कुमार तिवारी, संजय कुमार मिश्र, कमलेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।