घर-घर बिजली और हर घर नल का जल पहुंचाने का हो रहा काम : मंत्री
मोतिहारी। हरसिद्धि के गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसिद्धि के समीप रविवार को प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा विधायक राजेंद्र कुमार राम विधान पार्षद बबलू गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से परिसर में पौधरोपण कर समारोह का शुभारंभ किया।
मोतिहारी। हरसिद्धि के गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसिद्धि के समीप रविवार को प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा, विधायक राजेंद्र कुमार राम, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से परिसर में पौधरोपण कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्षता पीएचईडी के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने व मंच संचालन भाजपा मंडलाध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि जैसे हमारी सरकार ने घर-घर में बिजली पहुंचाई है उसी तरह हर घर में नल का शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। कहा कि जहां शुद्ध जल पहुंचाना जहां कठिन है वहां पीएचईडी विभाग कार्य करेगा। पंचायत में चल रही नल जल योजना से जल पहुंचाया जा रहा है। कहा कि बिहार में अन्य जगहों की अपेक्षा पानी शुद्ध है।फिर भी सभी घरों को शुद्ध जल पहुंचना हमारा लक्ष्य है। कहा कि बड़ी मीनार की जलापूर्ति योजना 1 करोड़ 66 लाख की है। पांच साल तक ठेकेदार को योजना की मरम्मति की जिम्मेदारी है। इसके लिए उक्त राशि के 25 प्रतिशत से पांच साल तक वे मरम्मती कार्य करेंगे। सोनबरसा पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों ने इस मीनार से जलापूर्ति की मांग की। मंत्री ने 15 दिनों में काम शुरू करवाने का आदेश विभागीय अधिकारियों को दिया। कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण पानी है। इसका उपयोग सब्जी पटाने व भैंस नहलाने के लिए नहीं करना है। कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए जल-जीवन हरियाली योजना चलाई जा रही है। इसकी सफलता के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है। संबोधित करने वालों में विधायक राजेन्द्र कुमार राम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद पार्षद बबलू गुप्ता, मुखिया योगेंद्र कुशवाहा, जदयू नेता कृष्णार्जुन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, पवन राज, शशि रंजन दुबे, सुरेंद्र सिंह, मार्कंडेय कुशवाहा, प्रदीप कुमार उर्फ भीम समेत अन्य मौजूद थे।