वस्त्र और पूजा सामग्री का हो रहा वितरण
मोतिहारी। मिस्कॉट स्थित कदम्ब-घाट के तट पर स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में 21 छठ व्रती निर्धन महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज पीस, सुपली, नारियल, गागल, ¨सदूर, एवं प्रसाद हेतु नकद रुपये दिए गए।
मोतिहारी। मिस्कॉट स्थित कदम्ब-घाट के तट पर स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में 21 छठ व्रती निर्धन महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज पीस, सुपली, नारियल, गागल, ¨सदूर, एवं प्रसाद हेतु नकद रुपये दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध समाज सेविका सावित्री देवी लोहिया ने उपस्थित होकर अपने हाथों से छठव्रतियों को खुशियों की स्नेहपूर्ण सौगात दी। इस अवसर पर अध्यक्ष शिखा लोहिया ने सभी छठव्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि छठ लोक आस्था का एक अनूठा पर्व है, जो हमें तन-मन औऱ घर-आंगन को शुद्ध रखने की प्रेरणा देता है। हमें पूर्ण आस्था हेतु भी प्रेरित करता है। हमारी आस्था पूजा पाठ के साथ साथ मानवता की सेवा में भी अवश्य होनी चाहिए, तभी सुंदर समाज की स्थापना हो सकती है। इस अवसर पर अध्यक्ष शिखा लोहिया के अलावा सचिव कविता अग्रवाल, रेणु लोहिया, रेणु जालान, मीनू केडिया, दीपा लोहिया, पूर्व अध्यक्ष सरला अग्रवाल, सरिता टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष अन्नुलता शर्मा, पूजा टिबड़ेवाल, कंचन राजगढि़या, ललिता राजगढि़या, शालू मोदी, ज्योति बोहरा, अंजू अग्रवाल, अंशु लोहिया आदि कई सदस्य उपस्थित रहीं।
वही दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में नगर पार्षद अंजू वर्मा व अजीत कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से छठ व्रतियों के बीच प्रसाद निमार्ण सामग्री, साड़ी व पूजा सामग्री का वितरण किया। मौके पर अनवर कमाल, राजा श्रीवास्तव, सुबोध कुमार, अभय ¨सह, राजीव ¨सह, डब्लू श्रीवास्तव, कुणाल कुमार, राजेश अस्थाना, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। प्रखंडों में साड़ी व पूजा सामग्री वितरित बंजरिया : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिसवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया माया देवी द्वारा सैकड़ों छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण रविवार को किया गया। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामना देते हुए मुखिया ने कहा कि निर्धन व जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची सेवा है। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में समाजसेवी नंदलाल साह, सरपंच शिवजी प्रसाद, वार्ड सदस्य यशोदा देवी,रामदास महतो, तारा देवी, मंत्री देवी, नूर आलम, पंसस डॉ. पीपी रंजन, लालबाबू प्रसाद आदि कई लोग उपस्थित थे। वही दूसरी ओर मोखलिसपुर गांव में चंपारण समाज कल्याण मंच के अध्यक्ष युवा समाजसेवी चिकित्सक डॉ. गोपाल कुमार ¨सह एवं समाजसेवी गो¨वद ¨सह द्वारा गरीब असहाय छठ व्रतियों के बीच साड़ी तथा पूजा सामग्री नारियल का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अजीत ¨सह, सुभाष ¨सह का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर आदित्य कुमार ¨सह, अंशुमान कुमार, भुलावन, सचिन, अभिषेक आदी उपस्थित थे।
संग्रामपुर : छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व वस्त्र वितरण से आत्मिक शांति के साथ सुख व समृद्धि मिलती है। इसलिए मुझे ही नहीं सभी को छठ के अवसर पर गरीब छठ व्रतियों को सेवा देनी चाहिए। उक्त बातें उतरी बरियरिया पंचायत के पूर्व सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका ¨सह ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण के दौरान कही। छठ व्रत आस्था का महापर्व है, जिसमें सभी लोगो को आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाना चाहिए। मौके पर पूर्व मुखिया बृज किशोर ¨सह, कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार ¨सह उर्फ ऋषि ¨सह, सुनील कुमार उर्फ मीचू ¨सह, उदल यादव, सत्येंद्र किशोर ¨सह, रितु राज कश्यप उर्फ लड्डू ¨सह,मुकुल शरण नवल ¨सह, गजेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों छठ व्रती मौजूद थे।
फेनहारा : पंचायत की मुखिया सोसीला देवी ने रविवार को छठ पर्व के अवसर पर सैकड़ों व्रतियों के बीच साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण किया। पंचायत वासियों को छठ पर्व में सतर्कता के साथ विधि विधान व धूमधाम से मनाने की अपील की। मौके पर लालू ¨सह, राजकुमार साह, इंदल ¨सह, ब्रजेश शर्मा, रामायण साह,हसीन अख्तर सहित दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे।
पताही : प्रखंड क्षेत्र के सरैयागोपाल पंचायत स्थित सरकार भवन में मुखिया सुरेश ¨सह की अध्यक्षता में युवा भाजपा नेता लड्डू ¨सह ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से उपस्थित हजारों छठ व्रतियों के बीच साड़ी वस्त्र, सूप, फल, नारियल, नींबू का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से प्रखंड क्षेत्र के गरीब छठव्रतियों के बीच वस्त्र व फल का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में मुखिया सुरेश ¨सह, भाजपा के आनंद किशोर मिश्र, राहुल कुमार, रामप्रभादेवी, बबलू ¨सह सुरेश कुमार ¨सह, कटारी साह, अवनीश कुमार सुरेंद्र राय नंदकात राय, सहित अन्य शामिल थे।
पहाड़पुर :
मां सीता ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी इंग्लिश के निदेशक सह वरीय समाजसेवी विवेक कुमार ¨सह ने नौवाडीह पंचायत के यादव टोली इंग्लिश नुनिया टोली हरिजन बलुआ दुधियावा ओझा टोला समेत कई गांवो मे पहुंचकर असहाय निर्धन गरीब छठीव्रती महिलाओं के बीच 11 सौ साड़ी का वितरण रविवार को किया। इस दौरान ¨सह ने गरीब पुरुषों के बीच धोती व गंजी का वितरण किया। मौके पर आशुतोष कुमार ¨सह, रामप्रवेश ¨सह, बीटू तिवारी, मनोज कुमार ¨सह, नगीना पटेल, बाबू साहेब तिवारी, लोकनाथ तिवारी, सुनील कुमार झा, चुनचुन कुमार ¨सह उपस्थित थे।