केंद्रीय कारागार में रची गई थी संजय ¨सह की हत्या की साजिश
शहर के अवधेशपुरी कोल्हूअरवा मोहल्ला में प्रॉपर्टी डीलर संजय ¨सह की हत्या की साजिश मोतिहारी केंद्रीय कारा में अब से करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी।
मोतिहारी। शहर के अवधेशपुरी कोल्हूअरवा मोहल्ला में प्रॉपर्टी डीलर संजय ¨सह की हत्या की साजिश मोतिहारी केंद्रीय कारा में अब से करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी। उस समय इस हत्याकांड का मुख्य आरोपित महानंद चौधरी भी शस्त्र अधिनियम के मामले में जेल में बंद था। जेल में महानंद शातिर मुन्ना ¨सह हत्याकांड में सजायफ्ता मौजेलाल सहनी, उमेश सहनी, कृष्णा गिरि, मुस्लिम मियां से मिला था। सभी ने साथ मिलकर साजिश को अंतिम रूप दिया था। बता दें कि मई 2008 में मुन्ना ¨सह की हत्या मोतिहारी जेल में हुई थी। उस मामले में संजय भी गवाह था। भूमि विवाद को लेकर भी महानंद चौधरी व संजय ¨सह के बीच तनाव था।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे, नतीजा सिफर
हत्याकांड के छह नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी टीम शिवहर, सीतामढ़ी व सीमा से सटे इलाकों में छापेमारी की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए पांच लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। छापेमारी टीम को अबतक कोई सफलता नहीं मिली है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, विजय कुमार यादव, थानाध्यक्ष अर¨वद प्रसाद, कुमार रौशन, दरोगा संदीप कुमार, राजेश कुमार के अलावा कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हैं। यहा है मामला
शहर के अवधेशपुरी कोल्हूअरवा मोहल्ला में 20 अक्टूबर को प्रॉपर्टी डीलर संजय कुमार ¨सह की हत्या गोली मार कर दी गई थी । हत्या के बाद उसकी पत्नी नीलू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मीठू उर्फ मीठू कुमार, महानंद चौधरी, नागेश्वर राय, संजय ¨सह, अशोक ¨सह व अजीत कुमार को आरोपित किया है। घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।