Move to Jagran APP

जल-जीवन-हरियाली के लिए जुड़े हाथ से हाथ, बना इतिहास

जल-जीवन हरियाली मद्य निषेध बाल विवाह व दहेज उन्मूलन आदि सामाजिक मुद्दों को लेकर जिले के 21 मार्गों पर लोगों ने उत्साह के साथ मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। लोग पंक्तिबद्ध एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM (IST)
जल-जीवन-हरियाली के लिए जुड़े हाथ से हाथ, बना इतिहास
जल-जीवन-हरियाली के लिए जुड़े हाथ से हाथ, बना इतिहास

मोतिहारी । जल-जीवन हरियाली, मद्य निषेध, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन आदि सामाजिक मुद्दों को लेकर जिले के 21 मार्गों पर लोगों ने उत्साह के साथ मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। लोग पंक्तिबद्ध एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। जिला प्रशासन की तैयारी के बीच जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने इस अभियान को समर्थन दिया। छुट्टी के दिन होने के बावजूद सड़कों पर स्कूली बच्चों का उत्साह दिखा। सुबह दस बजे से ही अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचने लगे। जिसे जहां जगह मिली वह वहां एक दूसरे का हाथ थाम जल-जीवन हरियाली अभियान का समर्थन किया। इसमें आम लोगों के अलावा सरकारी कर्मी, स्कूली बच्चे, राजनीतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोग अपनी हाथों में पर्यावरण व जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन को लेकर कतार में खड़े रहे। घड़ी की सुई जैसे ही 11:30 बजाई लोग कतारबद्ध होकर सूबे व देश को यह संदेश दिया कि इस गंभीर समस्या के प्रति चंपारण के लोग गंभीर हैं। शहर के छतौनी चौक व बाइपास रोड में जदयू कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गांधी कांप्लेक्स के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं व गांधी संग्रहालय के समीप सामाजसेवियों ने कतार लगाई। इसके अलावा शहर के सभी मार्गों पर लोगों की उपस्थिति रही। प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह समेत जिले के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशासनिक स्तर पर 22 लाख 76 हजार 839 व्यक्तियों के भाग लेने का दावा किया गया है। गांधी मैदान में मानव श्रृंखला के रूप में दिखा बिहार पूरे आयोजन के केंद्र बिदू गांधी मैदान रहा। मुख्य समारोह के दौरान इस मैदान से बिहार को दिखाया गया। यहां स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला के रूप में बिहार का मानचित्र बनाया। यहां बच्चों का उत्साह सुबह से ही था। प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध जल व शुद्ध हवा की जरूरत है। जिस प्रकार की स्थिति है उस परिपेक्ष्य में दोनों के संरक्षण की जरूरत है। सरकार ने इसे आम लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने इस अभियान के माध्यम से राज्य व देश को संदेश दिया है। डीएम रमण कुमार ने कहा कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार सहयोग दिया इसके लिए लोग बधाई के पात्र हैं। डीएम ने कहा कि जिले के लोग इस संकल्प पर अमल भी करेंगे और पौधे लगाने के साथ जल संरक्षण करेंगे। मौके पर एसपी नवीन चंद्र झा, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, एसडीओ प्रियरंजन राजू, डीएसपी विनित कुमार, अजित कुमार समेत अन्य अधिकारी अपने परिवार व बच्चों के साथ इसमें शामिल हुए। जल जीवन हरियाली अभियान को मधुरेंद्र ने बालू पर उकेरा

loksabha election banner

शैड कलाकार मधुरेंद्र ने बालू पर जल-जीवन व हरियाली का चित्र उकेर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। गांधी मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर उसने बालू पर जल-जीवन हरियाली अभियान को उकेर कर लोगों को इसके महत्व को समझाने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.