सीएम नीतीश ने बनाया बीमारू से विकसित बिहार : जदयू
चकिया प्रखंड जदयू कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया।
मोतिहारी । चकिया प्रखंड जदयू कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मोतिहारी रोड मन चौक के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केशव कुशवाहा के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के वरीय नेता सह पार्टी कार्यालय प्रभारी बैधनाथ भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को बीमारू से विकास राज्य बनाया। मौके पर जदयू के वरीय नेता लखन पटेल, पूर्व प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान, कुंदन गुप्ता, संजीव कुमार द्विवेदी, रामानंद पटेल, बिनोद भगत, मो तैयब, मुन्ना शर्मा, रामबाबू साह, बिदेश्वरी भगत, चंद्रशेखर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोटवा,संसह : प्रखंड मुख्यालय के सहनी मार्केट स्थित जदयू जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ट कार्यालय में सोमवार को जदयू जिला अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ मंतोष सहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का 70 वां जन्मदिन मनाया। डॉ. मंतोष सहनी ने नीतीश कुमार को बिहार के विकास का पर्याय बताया। इस दौरान डॉ मंतोष सहनी के अलाआ हीरालाल सहनी प्रदेश महासचिव,वैधनाथ भगत , नंदलाल सहनी,संतोष सहनी, राजन दुबे,दुलार यादव,विनोद भगत, धर्मेंद्र पटेल,संतोष ठाकुर, मो जलालुद्दीन,मनोज कुमार यादव, विक्की कुमार बैठा,हरिलाल प्रसाद कुशवाहा तथा अमन कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
------------------
सुगौली संवाद सहयोगी प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन को विकास दिवस के रूप में मनाया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश पटेल,उपाध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय,संजय पटेल,शिवजीत महतो,जयकिशोर कुशवाह, महासचिव रवि पटेल,वीरा सिंह,नन्दकिशोर महतो,रामाधार पटेल,वकील मियां, अजय पटेल,राजेन्द्र सहनी, शेख सोबराती,नन्दू मिश्र, जीवन गिरी,नरेश सिंह,सुनील कुमार,सतेंद्र सिंह,पवन पटेल,गंगा सिंह,सुभाष सहनी, लालबाबू प्रसाद,रमेश साह, टूटी सिंह,सुरेन्द्र सिंह,अनिल कुशवाहा,गुलगुल पटेल,महेंद्र शर्मा,पंकज जयसवाल,रामबाबू पटेल सहित कई शामिल थे।
--------------
पहाड़पुर, संस : जदयू कार्यालय इंगलिश में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का 70 वा जन्मदिन समारोह मनाया गया। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रतन कुमार सिंह व गोविन्दगंज विधानसभा प्रभारी असलम खां, पूर्व विधानसभा प्रभारी रामएकबाल सिंह, नौतन विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ चूननू सिंह प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गिरि संयुक्त रुप से केक काटा। जिलाध्यक्ष कुमार ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखदेख में राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। मौके पर रामएकबाल सिंह दीनदयाल सिंह नौतन विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर सिंह जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ चूननू सिंह अध्यक्ष हीरालाल गिरि पैक्स अध्यक्ष रघुवंश सिंह सुरेश नाथ त्रिपाठी महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता कुमारी झुनझुन पटेल सुभाष कुशवाहा राजेश्वर प्रसाद शांति देवी चंदन सिंह रामचंद्र साह योगेन्द्र दास अंकित राय पैक्स अध्यक्ष रघुवंश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।