Move to Jagran APP

विकास में नीतीश कुमार का योगदान अविस्मरणीय : उमेश

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास मॉडल से बीमारू बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री कुमार के कारण आज बिहार के विकास की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 12:41 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 12:41 AM (IST)
विकास में नीतीश कुमार का योगदान अविस्मरणीय : उमेश

मोतिहारी । जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास मॉडल से बीमारू बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री कुमार के कारण आज बिहार के विकास की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीछे मुड़कर देखने की जगह जोश व उमंग के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वे गुरुवार को राजेंद्र नगरभवन में अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई कई योजनाओं को देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनाया है। शिक्षा, सड़क, बिजली, सिचाई, साक्षरता व सात निश्चय योजना ने राज्य में क्रांति लाने का कार्य किया। इससे बिहार के लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठा है। आज ग्रामीण इलाके भी शहरों को मात देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 15 साल पहले की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है कि बिहार में हत्या, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म आदि की घटनाएं कम हो रही है। सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दे रखा है कि जिस थाने में अपराध होंगे वहां के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती के लिए काम करने की सलाह दी और कहा कि संगठन की मजबूती से ही हमारे सपने साकार हो सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल व संचालन लवकिशोर निषाद ने किया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार साह ने महामाला से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वही जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष व अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार, शक्ति सिंह सोला, विशन कुमार बिट्टू, रणविजय कुमार, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, श्यामबिहारी प्रसाद, राजकिशोर ठाकुर आदि शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक मो. ओबैदुल्लाह, रजिया खातून, मीना द्विवेदी, पूर्व मुखिया सह वरीय नेता विनय कुमार सिंह, जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष शोभा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, रंजन पटेल, विनय कुशवाहा, दीपक पटेल, मिथिलेश सिंह, मंजू देवी, डॉ. कुमकुम सिन्हा, उषा श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, डॉ. मंतोष सहनी, सहमत अली, अशोक ओझा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, कुमार शिवशंकर, रोहित गिरि, कैप्टन हमीद, मासूम खान, मो. तमन्ना, दीपक पटेल, शहजाद खान, सरदार मनजीत सिंह, रिकू सहनी, अप्पू पटेल, अभिरंजन सिंह, पप्पू जायसवाल, त्रिभुवन कुमार, रविद्र पटेल, बैजू साह, मिटू सिंह, रूपनारायण ठाकुर, सुबोध कुशवाहा, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, अनिल कुशवाहा, मनोरंजन सिंह, राजू पटेल, मनीष पांडेय, संजय पटेल, लड्डू सिंह, आशीष कुमार, दुष्यंत शाह, रवि यादव, संजीव द्विवेदी, कमरे आजम, सहरुल, चंदन कुमार, नवीन कुमार, गोविद पटेल, गोविद सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद थे। इनसेट

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने 21 लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

जासं, मोतिहारी : जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को 21 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता पानेवालों में त्रिभुवन सिंह, विकास कुमार सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश, शंभू कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार पांडेय, रमेश कुमार तिवारी, अर्जुन कुशवाहा, लालबाबू राउत, मुकेश पासवान, सुनील दास, राजन कुमार, दिनेश प्रसाद, नीरज कुमार, छोटन कुमार, सुरेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल, मनोज पटेल, नंदलाल कुमार व रजनीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.