Move to Jagran APP

बीडीओ ने किया आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

मोतिहारी । प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:50 PM (IST)
बीडीओ ने किया आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
बीडीओ ने किया आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

मोतिहारी । प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ अमित कुमार पाण्डेय ने प्रखंड क्षेत्र के ममरखा पंचायत अंतर्गत 08 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। जिसमें दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। वहीं अन्य केंद्रों पर सेविका सहायिका उपस्थित मिली। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकारी निर्देशानुसार बच्चों को केंद्र पर नहीं बुलाना है। लेकिन सेविका सहायिका को उपस्थित होकर अपने केंद्र के कार्यों को करना है। अरेराज प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पांडेय ने बताया कि ममरखा केंद्र संख्या 152 व 97 केंद्र पूरी तरह बंद था। 152 पर एक छोटा बोर्ड लगा था, लेकिन बहुत ही संकीर्ण जगह था और सेविका सहायिका भी उपस्थित नहीं थी। वही केंद्र संख्या 97 एक पक्के के मकान में चलता है। जहां बोर्ड भी नहीं लगा था और दो कमरे में धान व भूसा रखा हुआ था। लोगों द्वारा बताया गया कि बरामदे में ही उक्त केंद्र कभी-कभी चलता है। वही ग्रामीण महिला बच्ची देवी, सीमा देवी, गुडिया देवी, माला देवी आदि महिलाओं ने बताया कि इस केंद्र पर ना तो बच्चों की पढ़ाई होती है और न टीएचआर का वितरण होता है। उक्त केंद्र पर आंगनबाड़ी केंद्र का बोर्ड भी नहीं पाया गया है। वही बीडीओ ने बताया कि केंद्र संख्या 98 गुजरिया ,139 सहित आठ केंद्रों का निरीक्षण ममारखा पंचायत में किया गया है। जहां विभिन्न जगहों पर टीएचआर के बारे में भी जानकारी ली गई है। सभी जगहों पर बच्चों को तौलने वाला मशीन खराब पाया गया है। बीडीओ द्वारा जांच प्रतिवेदन जिला में भेजने की तैयारी में जुटे थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन दिनों जैसे तैसे टीएचआर का वितरण किया जा रहा है। जिसके चलते पोषक क्षेत्र के वच्चो व गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही बालविकास परियोजना से जुड़े पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं किया जाता है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK