बाबा मनमोहन दास का हुआ देहावसान, अंतिम दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
घोड़ासहन में संतगुरुदेव महामंडलेश्वर बाबा मनमोहन दास त्यागी का बुधवार की देर रात इलाज के दौरान देहावसान हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। कई दिनों से अस्वस्थ रहने के कारण स्वास्थ्यलाभ कर रहे थे।
समस्तीपुर । घोड़ासहन में संतगुरुदेव महामंडलेश्वर बाबा मनमोहन दास त्यागी का बुधवार की देर रात इलाज के दौरान देहावसान हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। कई दिनों से अस्वस्थ रहने के कारण स्वास्थ्यलाभ कर रहे थे। उनके देहावसान की खबर सुनते ही उनके अनुयायियों व भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय अरूणा नदी के उतरवाहिनी तट स्थित चार धाम मंदिर पर उनका लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया। मौके पर उपस्थित उनके शिष्य कौशल बाबा, सीताराम बाबा, रघुवीर बाबा, पुजारी बाबा ने बताया कि स्वामी जी का अंतिम संस्कार परंपरा के साथ किया जाएगा। स्वामी जी ने अपने जीवन काल में कई स्थलों पर चार धाम मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने नौ दिनों तक समाधि भी ली थी। उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेने वालों में राजद के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया कुश कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष महंत बिनोद कुमार दास, रमेश कवि, मुखिया ओमप्रकाश यादव, बच्चा सिंह, अमरेन्द्र कुमार, रामस्वार्थ दास, भोला प्रसाद यादव, कन्हैया यादव, चंदेश्वर यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। बिना मास्क के चल रहे लोगों का पुलिस ने काटा चालान
सुगौली : बिना मास्क तफरीह करनेवालों के खिलाफ बीडीओ सरोज बैठा व थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन जांच की और जुर्माना वसूला गया। सड़क पर गश्ती करती पुलिस को जहां भी ऐसे लोग नजर आते है। उसे वहीं सड़क पर ही सजा देकर न सिर्फ उनके गलती का एहसास करा रही है, बल्कि कुछ लोगों के खिलाफ नियम का उल्लंघन और बिना हेलमेट घूमने वाले लोगो को दंडित कर चालान भी काटा गया। बिना किसी वजह के भी सड़कों पर घूमने या बाइक से मटरगश्ती करते सड़कों पर निकल रहे लोगों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि लोग घरों से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहने वर्ना पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी।