केविवि में गांधीवादी विचारधारा पर लेख होंगे पुरस्कृत
मोतिहारी । महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने गांधीवादी विचारधारा विचार व दर्शन विषय पर गां
मोतिहारी । महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने गांधीवादी विचारधारा, विचार व दर्शन विषय पर गांधीवादी चितक ब्रज किशोर सिंह पुरस्कार का शुभारंभ किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन भारतीय लेखकों की प्रविष्टियां आमंत्रित की है। बताया गया है कि सर्वश्रेष्ठ लेखकों को 51 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री सह गांधी संग्रहालय सह स्मारक के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि ये प्रविष्टियां को 20 अगस्त तक ही स्वीकार होंगी, जिसे लेखकों को विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाईट से लेखकों को जुड़ना होगा। चम्पारण में इस प्रकार की पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इससे नई पीढ़ी के बीच गांधीवाद को बढ़ाने में काफी सहयोग मिलेगा।