बाढ़ पीड़ितों की अविलंब मदद करे प्रशासन : विधायक
मोतिहारी। जनता बाढ़ से त्रस्त हैं। पशुओं को चारा नहीं मिल रहा हैं। तिरपाल के अभाव में प
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:11 AM (IST)
मोतिहारी। जनता बाढ़ से त्रस्त हैं। पशुओं को चारा नहीं मिल रहा हैं। तिरपाल के अभाव में पीड़ित खुले आसमान के बीच रात गुजार हैं। लेकिन, अभी तक इन्हें पूछने वाले नहीं हैं। उक्त बातें केसरिया विधायक डॉ. राजेश कुमार ने मंगलवार को दक्षिणी भवानीपुर के मलाही टोला, बिनटोली में चिउरा मीठा के वितरण के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या पिछले कई दिनों से चल रही हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी सुधि नहीं ली गई। इससे बाढ़पीड़ित भूखे प्यासे बांध पर शरण लिए हुए हैं। मौके पर राजद नेता राम बाबू कुशवाहा, कनीश्वर कुमार केसरी, रामसकल प्रसाद यादव, राम सूरत महतो, सन्तोष कुशवाहा सहित सैकड़ों बाढ़ पीड़ित मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें