Move to Jagran APP

चार राइस मिलों के भरोसे 408 पैक्सों की धान की कुटाई

मोतिहारी । पैक्सों द्वारा धान खरीद में एक बड़ा पेच फंस गया है। जिले के 408 पैक्सों की धान कुटाई का जिम्मा महज 4 राइस मिलों को है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 11:09 PM (IST)
चार राइस मिलों के भरोसे 408 पैक्सों की धान की कुटाई
चार राइस मिलों के भरोसे 408 पैक्सों की धान की कुटाई

मोतिहारी । पैक्सों द्वारा धान खरीद में एक बड़ा पेच फंस गया है। जिले के 408 पैक्सों की धान कुटाई का जिम्मा महज 4 राइस मिलों को है। इससे समय से धान की कुटाई और चावल आपूर्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर अरवा व उसना चावल के चक्कर में पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीदने से ही इनकार कर दिया है। पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला अव्यवहारिक है। जिले में सिर्फ 4 राइस मील को ही उसना चावल का निबंधन कराया है। जबकि 34 अरवा चावल आपूर्ति करने वाले राइस मिलों ने निबंधन कराया है। सिर्फ चार उसना राइस मील जिले के सभी पैक्सों से धन प्राप्त कर चावल आपूर्ति नही कर सकते।हालांकि प्रखंड के दो पैक्सों में पिछले महीने धन खरीद शुरू हो गई थी।परंतु प्रशासन के इस फैसले से नाराज पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीद रोक दिया।मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में 277 चयनित समितियों से 1,02850 मीट्रिक टन धन ़खरीद का लक्ष्य रखा गया है। 23259 किसानों ने धन खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया हुआ है। इधर कोटवा के 12 सक्रिय पैक्सों ने किसानों से धान खरीद शुरू नही किया है। इधर, पैक्सों द्वारा धान नही खरीद ने से किसानों को 1100 रुपये प्रति क्विटल धान बेचने को विवश है। रबी की बुआई में पैसे की जरूरत को लेकर किसान कम मूल्य पर अपना धान बेच रहे हैं।अगर अब पैक्सों द्वारा धन खरीद भी शुरू की जाती है तो बड़े किसानों या व्यवसायियों को फायदा होगा।प्रखंड के एक मात्र पैक्स बेतिया बसंत जो खुद मिलर है, धान नही खरीद रहा। जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया है कि जो पैक्स मिलर है वह अरवा चावल आपूर्ति कर सकता है। बावजूद इसके उक्त पैक्स द्वारा धान खरीद नही हो सकी है। कोटवा के बीसीओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बेतिया बसंत पैक्स को धान खरीदना है परंतु अबतक नही खरीद रहा। उनसे बात होगी। इस बीच कोटवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभुशरण सिंह ने बताया कि प्रशासनिक फैसला अव्यवहारिक है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.