मधुबन में आग लगने से 24 घर जलकर राख, 27 लाख का नुकसान
मधुबन प्रखंड क्षेत्र की सवंगिया पंचायत के माड़ीपुर माल टोला नगरगांवा वार्ड संख्या 13 तथा टलवा गड़हिया वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को अलग-अलग समय लगी अचानक आग से 24 लोगों के आवासीय घर जलकर राख हो गए।
मोतिहारी । मधुबन प्रखंड क्षेत्र की सवंगिया पंचायत के माड़ीपुर माल टोला नगरगांवा वार्ड संख्या 13 तथा टलवा गड़हिया वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को अलग-अलग समय लगी अचानक आग से 24 लोगों के आवासीय घर जलकर राख हो गए। पहली घटना में टलवा गड़हिया में हुई। यहां सत्यनारायण भगत, सीताराम भगत और इन्द्रदेव भगत के घर में आग लगने से एक लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं दोपहर बाद करीब 2 बजे अचानक लगी आग से नगरगांवा के 21 लोगों के खपरैल व झोपडीनुमा घर जल गए। इस घटना में कई मवेशी, दो बाइक व लाखों रुपये नकदी सहित घर में रखे खद्यान्न, कपडा, बर्तन व आभूषण सबकुछ स्वाहा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पछुआ हवा ने आग को और विकराल बना दिया। देखते -देखते सभी चीजें जलकर राख हो गई। सूचना पर आग बुझाने के लिए पांच दमकल की गाड़ियां पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। मौके पर सीओ राकेश रंजन, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अग्निपीड़ितो में मु. अतुरन देवी, छठु सहनी, लखिन्द्र सहनी, जितेन्द्र सहनी, दारोगा सहनी, देवराज सहनी, पोसिन्दर सहनी, ललन सहनी, मु. गिरजा देवी, चन्देश्वर सहनी, गणेश सहनी, नागेन्द्र सहनी, रविन्द्र सहनी, राकेश सहनी, पुन्यदेव सहनी, चुलाई सहनी, कामेश्वर सहनी, भोला सहनी, दिनेश सहनी, बासदेव सहनी और रंजीत सहनी शामिल हैं। भरगावा में आग लगने से दर्जन भर घर जलकर राख
सुगौली प्रखंड क्षेत्र के भरगावा में शुक्रवार की देर शाम अचानक लगी आग से करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। गाव के वार्ड नं. 9 में सुरेन्द्र, राजेन्द्र, बैधनाथ सहित एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखो की सापति नष्ट होने की आशका जताई जा रही है। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।