Move to Jagran APP

हमें चाहिए सत्ता सरकार व राजनीतिक हिस्सेदारी : डॉ. कुमार गौरव

दरभंगा। आजादी के 70 साल बाद भी देवहर जाति राजनीतिक व सरकारी गुलामी झेल रहा है। आज तक सभी राजनीतिक पार्टी व सरकार ने इस जाति की उपेक्षा की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:24 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:35 AM (IST)
हमें चाहिए सत्ता सरकार व राजनीतिक हिस्सेदारी : डॉ. कुमार गौरव
हमें चाहिए सत्ता सरकार व राजनीतिक हिस्सेदारी : डॉ. कुमार गौरव

दरभंगा। आजादी के 70 साल बाद भी देवहर जाति राजनीतिक व सरकारी गुलामी झेल रहा है। आज तक सभी राजनीतिक पार्टी व सरकार ने इस जाति की उपेक्षा की है। राजनीतिक हिस्सेदारी में भागीदारी की वकालत नहीं की। उक्त बातें देवहर समुदाय विकास पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव ने कहीं। अलीनगर प्रखंड के श्यामपुर गांव में सोमवार को आयोजित देवहर जाति सम्मेलन को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ चुका है, हम देवहर जाति के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। हम अपनी राजनीतिक अधिकार लेकर ही रहेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मांग करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आबादी के हिसाब से हमें भी राजनीतिक हिस्सेदारी देने पर विचार करें। सामाज किसी एक राजनीतिक दल के पिछलग्गू बन कर नहीं रहेगा। विभिन्न पार्टियों में जुड़े सामाज के लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अपने पार्टी प्रमुख से राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करें। कहा कि जब तक हमारी सरकार एवं सत्ता में हिस्सेदारी नहीं होगी, तब तक हम अपने जाति की कल्याण की बात नहीं कर पाएंगे। देवहर समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए सभी राजनीतिक दल को उन्होंने साथ देने की उन्होंने मांग की। कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सामाज को कम से कम दो सीट जो पार्टी देगी, समाज के लोग उसके साथ खड़े होंगे। सम्मेलन में बोकारो, सहरसा, नालंदा, गया, जहानाबाद, धनबाद, भागलपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पटना सहित कई जिलों से लोग शामिल हुए। युवा प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार देव एवं मीडिया प्रभारी प्रियरंजन कुमार देव गुड्डू के संचालन और राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लालदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार देव, मनोज लाल देव, महेश लाल देव मुखिया, नवल कुमार देव मुखिया, लोजपा के बहेड़ी प्रखंडध्यक्ष प्रभाष लाल देव, सुजीत गौरव, सत्नारायण लाल देव, गोपाल लाल देव, संजय लाल देव, फूल कुमार लाल देव, हरेराम लाल देव, रामबाबू लाल देव, राकेश कुमार, इं रंजीत कुमार, महानन्द कुमार देव, प्रभाष कुमार देव, प्रो जवाहर लाल, जगदीश लाल देव, लक्ष्मी लाल देव, नथुनी लाल देव, हेमेंद्र प्रसाद देव, ब्रिजेश्वरम देव, विजय देव, बबलू लाल देव सहित कई ने सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.