वाटर वेज का बांध ध्वस्त, आवागमन बाधित
दरभंगा। प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलते ही वाटर वेज का बांध ध्वस्त हो गया है। चांडी गा
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 01:16 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 01:16 AM (IST)
दरभंगा। प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलते ही वाटर वेज का बांध ध्वस्त हो गया है। चांडी गांव से औझोल तक जाने वाली वाटर वेज बांध चांडी गांव के पास ध्वस्त हो गई है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। चांडी गांव के मो. नूर आलम, मो. इस्माइल, मो. नसीर, मो. रहमत अली, मो. राजू, मो. इरशाद, मो. ईशा राई ने बताया कि बांध ध्वस्त होने से परेशानियों का सामना करना पर रहा है। सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। बाढ़ प्रमंडल के कनीय अभियंता संजय ने बताया कि बांध मरम्मत को ले विभाग को लिखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें