गुरुजी का डर्टी पिक्चर: छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, पोल खुली तो हुआ ये हाल
बिहार के दरभंगा में एक गुरुजी का डर्टी पिक्चर सामने आया है। वह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करता था। इसकी खुली पोल खुली तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ी।
दरभंगा [जेएनएन]। बिहार में गुरू घंटाल गुरुजी की करतूतों के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। गुरुजी के डर्टी पिक्चर का ऐसा एक और मामला दरभंगा में सामने आया है। वहां एक निजी स्कूल में एक शिक्षक छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करता था। घटना उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर बवाल किया। मौके प पहुंची पुलिस ने स्कूल को सील करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे खुली घटना की पोल
बताया जाता है कि स्कूल शिक्षक आनंद कुमार बीते कुछ महीनों से छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी कर रहा था। छात्राएं डर से इसकी जानकारी घर वालों काे नहीं दे रहीं थीे। लेकिन, शनिवार को पांचवी कक्षा की एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
स्कूल में उमड़ा जनाक्रोश, आरोपित की पिटाई
इसके बाद सोमवार को छात्रा के परिजन शिकायत करने स्कूल पहुंचे। बात जंगल की आग की तरह फैल गई। स्कूल में भारी भीउ़ जमा हो गई। लोग हंगामा पर उमर आए। उन्होंने आरोपित शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। घटना की खबर मिलने पर आरोपित की पत्नी और दो विवाहित पुत्रियां भी स्कूल पहुंची। भीड़ ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
स्कूल सील, आरोपित गिरफ्तार
घटना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं सदर एसडीओ राकेश गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल को सील करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।