Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के राष्ट्रभक्त संत थे : संजय सरावगी

दरभंगा। नगर भाजयुमो अध्यक्ष विशाल महासेठ के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथी पर नाका तीन स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:28 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के राष्ट्रभक्त संत थे : 
संजय सरावगी
स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के राष्ट्रभक्त संत थे : संजय सरावगी

दरभंगा। नगर भाजयुमो अध्यक्ष विशाल महासेठ के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथी पर नाका तीन स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि आधुनिक भारत के राष्ट्रभक्त संत स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक और असाधारण वक्ता थे, जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया, बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक, भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। भारत की संस्कृति को पूरे विश्व मे फैलाने का काम स्वामी विवेकानंद ने किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर भाजपा दरभंगा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, पूर्व जिला महमंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, आईटी सोशल मीडिया सेल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुंद चौधरी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी रामकुमार मिश्र, मुरली झा, सुबोध चौधरी, वेंकेटेश भारद्वाज आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.