कार्यकर्ताओं की मेहनत से फिर मिलेगी सफलता : सांसद
सांसद गोपालजी ठाकुर ने सुसारी-तुर्की पंचायत के सुसारी गांव में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी प्रिस पासवान को भारी मतों से विजय बनाना है।
दरभंगा। सांसद गोपालजी ठाकुर ने सुसारी-तुर्की पंचायत के सुसारी गांव में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी प्रिस पासवान को भारी मतों से विजय बनाना है। कहा कि हम कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही फिर सफलता मिलेगी। जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने कहा कि संगठन को सु²ढ़ और व्यवस्थित करने पर बल देते हुए तमाम सक्रिय कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर युद्धस्तर से लगकर काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राम नारायण मंडल ने की। बैठक में लोजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मो. शाहनवाज कैफी, रविंद़ यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष गगन झा, पूर्व प्रमुख वीणा देवी, गंगा प्रसाद सिंह, शैलेंद्र चौधरी, कमलेश मंडल, रामविलास मंडल, गजेंद्र प्रसाद सिंह, राधारमण मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।