बंद हो हिदू समाज को दिग्भ्रमित करने का षड्यंत्र : डॉ. सुमन
दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सह हिदू जागरण मंच बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय स
दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सह हिदू जागरण मंच बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने कहा है कि जो भारत को जानेगा, मानेगा, बनाएगा वही भारत का बनेगा। आजादी के 70 साल से अधिक हो गए। हमको कटु अनुभवों का सामना करना पड़ा है। भाईचारे का गीत गाकर झूठे सेकुलरिज्म से हिदू समाज को दिग्भ्रमित करने का षड्यंत्र बंद होना चाहिए। सनातन हिदू धर्म प्राचीनकाल से धर्मनिरपेक्ष रहा है। सभी धर्मों का संरक्षण करनेवाले विश्व में हम अकेले हैं। बाकि सभी ने धर्म विस्तार में करोड़ों हत्याएं की है। कोई हमें धर्मनिरपेक्षता का पाठ ना पढ़ाएं। कार्यकर्ताओं को अपने धर्म के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को पढ़ना चाहिए। वे शहर के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर परिसर में मंच की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
कहा- बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी को अपने प्रत्याशी के गुण-दोष की समीक्षा करनी चाहिए। वोट जरूर करना चाहिए। पहले मतदान करना चाहिए। फिर जलपान करना चाहिए। हमें इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि भारत माता को ना झुंकने देंगे, न ही बंटने देंगे। अभी कोरोना का वक्त है। हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कोरोना चीन द्वारा छोड़ा गया एक बायोलॉजिकल वेपन है। चीन की करतूत सबने देख ली है। चीन को एहसास भी करा दिया गया है कि ये नेहरू का 1962 का भारत नहीं है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2020 युग है। चीन के दोगुने से अधिक सैनिक मारकर भारतीय सेना ने इतिहास रचा है। लेकिन, चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए हमको चीन निर्मित उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करने का मजबूत संकल्प लेना चाहिए। केवल मोदी जी के क्रियाशील होने से चीन पस्त नहीं होगा। हम सभी भारतीयों को संकल्पबद्ध होकर चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करके स्वदेशी को अंगीकार करना होगा। सभी को आपसी मतभेद भुलाकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए एक होना होगा।
हिदू जागरण मंच के चार आयामों पर हुआ मंथन
दरभंगा : संगठन विस्तार के लिए हमें असंख्य निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। हमें ग्रामीण स्तर तक संगठन का विस्तार करना होगा। उपरोक्त बातें हिदू जागरण मंच की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सह हिदू जागरण मंच बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में कही। कहा- संगठन ही राष्ट्र की रीढ़ है। जितने मजबूत और टिकाऊ कार्यकर्ता होंगे संगठन उतना सशक्त होगा। मौके पर मंच के चार आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बेटी बचाओ, वीरांगना वाहिनी, युवा वाहिनी और विधि प्रमुख से संबंधित अभियान पर डॉ. सुमन ने विस्तार से चर्चा की। बाद में सर्वसम्मति से वरुण कुमार झा को विभाग संयोजक, संजीव कुमार मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व डॉ. अभय को जिला संयोजक बनाया गया। बताया गया कि आगामी 11 अक्टूबर को पुन: मंच की बैठक होगी। उस दिन विभिन्न स्तरों पर संगठन का विस्तार करते हुए नए पदधारकों की घोषणा की जाएगी।
-