Move to Jagran APP

श्यामा नामधुन जाप में श्रद्धालुओं के आगे छोटा पड़ा पंडाल

दरभंगा। मां श्यामा नामधुन नवाह में समय के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
श्यामा नामधुन जाप में श्रद्धालुओं के आगे छोटा पड़ा पंडाल
श्यामा नामधुन जाप में श्रद्धालुओं के आगे छोटा पड़ा पंडाल

दरभंगा। मां श्यामा नामधुन नवाह में समय के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अहले सुबह से देर रात तक मां श्यामा के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संयोजकों की मानें तो लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और नामधुन यज्ञ में भाग लिया। दूर-दराज के गांवों के साथ ही दूसरे जिला व पड़ोसी देश नेपाल से भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर में हर मुख पर बस जय श्यामा माय, श्यामा माय, श्यामा माय जय श्यामा माय नामधुन ही गूंज रहा है। न्यास समिति के सदस्य व कार्यकर्ता दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। परिसर का हर मंदिर शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाने लगता है।

loksabha election banner

छोटा पड़ने लगा पंडाल :

चौबीस में से कुल छह घंटे नामधुन की कमान महिलाओं के हाथों में होती है। दिन के बारह बजे से शाम छह बजे तक महिला मंडली मां श्यामा नामधुन का जाप करती हैं। इस दौरान महिलाओं की भीड़ से पंडाल छोटा पड़ने लगता है। न्यास समिति के सह सचिव डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर तक गृहिणियां घरेलु कामों से निवृत हो जाती है। इसलिए उनकी सुविधा को देखते हुए ही यह समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान केवल महिलाएं ही नामधुन जाप में शामिल होती हैं। वहीं, महिलाओं का नेतृत्व करने के लिए प्रसिद्ध लोक गायिका विभा झा, डॉ.ममता ठाकुर व डॉ.सुषमा झा भी मंच पर मौजूद रहती है।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का हो रहा संचालन : मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का संचालन किया जा रहा है। यहां भक्तों को चौबीस घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ.त्रिपाठी ने बताया कि यदुवीर सिन्हा होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर चल रहा है। चूंकि श्रद्धालु काफी दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचते है, इसलिए उनकी सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

----------------------

संकीर्तन मंडिलियों की समय-सारिणी

सुबह 6 से 8 - महेश यादव

सुबह 8 से 10 - बोध नारायण सिंह

सुबह 10 से 12 - रामकुमार यादव

दोपहर 12 से 2 - विभा झा

दोपहर 2 से 4 - डॉ. ममता ठाकुर

दोपहर 4 से 6 - डॉ. सुषमा झा

शाम 6 से 7 - मनोज कुमार मिश्र

शाम 7 से 8 - नीरज कुमार झा फूलबाबू

रात 8 से 10 - पप्पू चौधरी

रात 10 से 12 - मयंक पंकज झा

रात 12 से 2 - सुरेन्द्र यादव

रात 2 से 4 - छलियाबाल मंडली

सुबह 4 से 6 - काशीनाथ झा किरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.