रबी प्रशिक्षण कार्यशाला
बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को रबी अभियान 2018 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन उप प्रमुख मोहम्मद शाकिर अंसारी,आत्मा के परियोजना निदेशक शकील अहमद, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, जिला जदयू उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ¨सह,पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण ¨सह ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया।
दरभंगा । बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को रबी अभियान 2018 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन उप प्रमुख मोहम्मद शाकिर अंसारी,आत्मा के परियोजना निदेशक शकील अहमद, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, जिला जदयू उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ¨सह,पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण ¨सह ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार एवं आरपी सिन्हा ने जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुवाई समय पर उचित खाद की मात्रा देकर करने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, बीसीओ केदारनाथ झा,पशु चिकित्सक डॉक्टर सलहेता, पंचायत समिति सदस्य राणा शुभंकर ¨सह,गजेंद्र प्रसाद ¨सह, मुखिया संघ के अध्यक्ष राम विनोद मंडल,किसान समन्वयक महेश कुमार महतो व राकेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किया।