कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
दरभंगा। गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को ले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर चौक तक विरोध मार्च निकाल गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
दरभंगा। गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को ले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर चौक तक विरोध मार्च निकाल गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाया जाना सरकार की अपंगता को दर्शाता है। दुख की बात है कि भाजपा सरकार गांधी परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, पूर्व अध्यक्ष रतिकांत झा ने कहा कि जिस गांधी परिवार को कानून के तहत एसपीजी सुरक्षा मिली हो, उसे हटाना मतबल उनकी हत्या करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एमडी अंसारी, प्रभाकर, आनंद आलोक, मुरारी, परवेज, संजय, विक्रम आदि मौजूद थे।