पीएनबी में मनाया गया हिदी दिवस
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बुधवार को सीतायन होटल में हिदी दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:06 AM (IST)
दरभंगा। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बुधवार को सीतायन होटल में हिदी दिवस मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्व विधालय हिदी विभाग के प्राचार्य डॉ. चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि राजभाषा हिदी में काम करने की सराहना की। बैंकिग कार्य में हिदी भाषा का प्रयोग से इसका सम्मान और बढ़ेंगा। इससे आमजनों के बीच इस भाषा का प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने लोगों से इस भाषा का उपयोग करने की अपील की। पीएनबी के मंडल प्रमुख मणिनाथ झा ने कहा कि यह भाषा अमजनों की भाषा है। यह हमलोगों का क्रत्ब्य है कि इस भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करे। इससे इस भाषा को और सम्मान मिलेगा। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें