केवटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
दरभंगा। केवटी प्रखंड के केवटी मझिगामा बरही छाछा पचाढ़ी पिडारूच व शेखपुरदानी में रविवार को शांतिपूर्ण पैक्स का चुनाव संपन्न हुआ।
दरभंगा। केवटी प्रखंड के केवटी, मझिगामा, बरही, छाछा पचाढ़ी, पिडारूच व शेखपुरदानी में रविवार को शांतिपूर्ण पैक्स का चुनाव संपन्न हुआ। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे पांच निवर्तमान अध्यक्ष उपेंद्र निषाद, रामबाबू यादव, रंजीत कुमार सुमन, राममूर्ति यादव व अरविद ठाकुर समेत 22 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। प्रखंड के छह पैक्सों के 12 बूथों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भयमुक्त होकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 61.61त्न मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 7179 मतदाताओं में से 4342 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। इसमें 3112 पुरुष व 1230 महिला मतदाताओं ने मतदान में शिरकत की। बरही बूथ पर 95 वर्षीय रकिमून निशा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिली। महिला व पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े रहे। ज्यों-ज्यों दिन बढ़ता जा रहा था, मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता गया। लेकिन, धीरे-धीरे मौसम का तापमान पर लोगों का उत्साह भारी पड़ गया। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल व होमगार्ड के जवानों के अलावा चौकीदारों की तैनाती की गई थी। चुनाव प्रेक्षक सत्येंद्र सिंह, जोनल सेक्टर दंडाधिकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, सेक्टर दंडाधिकारी हायाधाट सीओ कमल प्रसाद साह व हनुमाननगर सीओ कैलाश चौधरी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ( पैक्स ) सह बीडीओ महेश चंद्र, केवटी सीओ सह प्रभारी एमओ अजीत कुमार झा, केवटी व रैयाम थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व रामकिशोर राय धूम-धूम कर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चल रहे मतदान का जायजा लिया।