Move to Jagran APP

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,जहर खा पति ने दी जान

दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के ततैया गांव में तीन बच्चों की मां के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 12:32 AM (IST)
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,जहर खा पति ने दी जान
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,जहर खा पति ने दी जान

दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के ततैया गांव में तीन बच्चों की मां के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच चल रही है।

loksabha election banner

यह है मामला : ततैला निवासी दुखहरण सहनी (45 वर्ष) ने रविवार की रात जहर खाकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह वह अपने घर में मृत पाया गया। ग्रामीणों की माने तो दुखहरण सहनी की पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था। 11 मार्च को उसकी पत्नी उसे व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई थी। पत्नी के घर छोड़ने के गम में दुखहरण सहनी ने खाना पीना छोड़ दिया था। लोगों का ताना नहीं सुने इसके लिए वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे अवसाद में चला गया। अंत में आत्मग्लानि से बचने के लिए उसने जहर खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वह बीमार भी रहता था। उसकी माता पिता पहले ही मर चुके हैं। भाई भी बाहर रहता है। उसके तीन पुत्र अखिलेश कुमार (12 वर्ष), मिथिलेश कुमार (10 वर्ष) एवं सुरेश कुमार (8 वर्ष) है। घटना की जानकारी मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम घटना स्थल पर पहंचे। युवक ने स्वयं जहर खाया था। यह बात सामने आई है। साथ ही उसकी पत्नी का प्रेम संबंध में घर छोड़ने की बात भी सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। उधर, मां के घर छोड़ने और पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे असहाय स्थिति में बस रो रहे हैं। गांव के लोग और पड़ोसी बच्चों को संभालने में लगे हैं। उसकी मौत के बाद भी उसकी पत्नी की घर वापस नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.