विधायक ने किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन
दरभंगा। लोक आस्था का महापर्व छठ वर्ती को पूजा करने में परेशानी न हो इसके लिए बिहार सरकार तालाबों में घाट का निर्माण करा कर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दे रही है।
दरभंगा। लोक आस्था का महापर्व छठ वर्ती को पूजा करने में परेशानी न हो इसके लिए बिहार सरकार तालाबों में घाट का निर्माण करा कर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दे रही है। उक्त बातें विधायक डॉ. फराज फातमी ने सिमरी पंचायत के नरकटिया पोखर में नव निर्मित घाट के उद्घाटन के दौरान कही। मुखिया विश्वनाथ पासवान उर्फ भोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने ग्रामीण सड़क व जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर पक्का नाल बनाने की मांग की। वहीं विधायक ने कहा मैं अपने पांच साल के सेवा काल में जनसमस्या का निदान कर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली के साथ चौमुखी विकास किया है। देश की आजादी के बाद बिहार का पहला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है जो समाज के सभी वर्गो को विकास के साथ न्याय दिलाने में सक्षम हैं। बाल विवाह, शराबबंदी, दहे•ा उन्मूलन जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सख्त क़दम उठाकर बिहार को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। उप मुखिया सत्तो ठाकुर के नेतृत्व में आगत अतिथियों को पाग चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर जदयू प्रतिनिधि पूर्व मुखिया अमजद अब्बास, कैसर खान, धर्मवीर कुमार, राजनारायण यादव, शरद यादव, पवन यादव, विदेशी यादव आदि मौजूद थे।