मातृशक्ति जगाना जरूरी : प्रो. साकेत
आधे अधूरे मानसिकता से काम नही चलता। महिला हमारी संस्कृति को संरक्षित रखकर आगे बढती है। इस लिए मातृ शक्ति को जगाना जरूरी है।
दरभंगा । आधे अधूरे मानसिकता से काम नही चलता। महिला हमारी संस्कृति को संरक्षित रखकर आगे बढती है। इस लिए मातृ शक्ति को जगाना जरूरी है। लनामिविवि के पीजी गृह विज्ञान में मंगलवार को एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स आफ वीमेंस स्टडीज के उदघाटन संबोधन में वीसी प्रो. एस कुशवाहा ने ये बातें कही। उन्होंनके कहा कि इस कोर्स को लागू कर यह विवि देश का 84वां यूनिवर्सिटी बन गया है। जहां इस कोर्स की पढाई हो रही है। समाज में सोच समझ कर नियम बनाये गये थे। अब इसमें परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे में महिला अध्ययन की आवश्यकता है। महिलाओं को ज्ञान को आगे बढाना होगा। मौके पर डा. विनोद कुमार चौधरी, डा. ईशा सिन्हा, कुलसचिव डा. अजीत कुमार चौधरी, विज्ञान के संकायाध्यक्ष डा. आइएन मिश्रा, प्रो. अनीस, डा. लावण्य कीर्ति ¨सह काव्या, डा. अरुणिमा ¨सह मौजूद थे। संचालन चित्रलेखा ने किया।