Move to Jagran APP

ममता बनर्जी की पराजय ने बता दिया बंगाल से उखड़ चुकी टीएमसी का नींव : सांसद

दरभंगा। बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिसा के खिलाफ जगह-जगह भाजपा कार्यकता

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:48 PM (IST)
ममता बनर्जी की पराजय ने बता दिया बंगाल से उखड़ चुकी टीएमसी का नींव : सांसद
ममता बनर्जी की पराजय ने बता दिया बंगाल से उखड़ चुकी टीएमसी का नींव : सांसद

दरभंगा। बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिसा के खिलाफ जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन कर बुधवार को धरना दिया। सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपने आवासीय कार्यालय पर धरना देते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। कहा टीएमसी कार्यकर्ता और सत्ता संरक्षित अराजक तत्व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर कायरतापूर्ण तरीके से कर रहे हैं। जो निदनीय है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके स्वजनों के साथ की गई मारपीट से जान-माल की क्षति हुई है। इससे बंगाल का लोकतंत्र खतरे में है। रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। सांसद ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संज्ञान लिया है। बंगाल पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी के पराजय ने यह सिद्ध कर दिया है कि बंगाल से टीएमसी का नींव उखड़ चुकी है। भाजपा ने 3 से 77 सीट पर पहुंचकर बेहतर बंगाल बनाने की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ता टीएमसी के खिलाफ सदन से सड़क तक मजबूती से लड़ाई लड़ते हुए मुंहतोड़ जवाब देगी। टीएमसी सत्ता में आने और बने रहने के लिए बंगाल को रक्त-रंजित करने में जुटी है। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बंगाल में राजनीतिक हिसा समाप्त करने लिए भाजपा कृत-संकल्पित है। ताकि, बंगाल में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो सके। धरना में भाजपा जिला महामंत्री ज्योति कृष्णा झा लवली, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जिला मंत्री उमेश चौधरी मीडिया प्रभारी अमलेश झा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने लॉकडाउन का पालन करते हुए बंगाल सरकार के खिलाफ धरना दिया। अपने कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बेला गंज स्थित आवास पर धरना देते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला बोला। कहा- आज वहां जो कुछ भी हो रहा है वह सभी उनके इशारे पर हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, हत्या, दुष्कर्म, आगजनी किया जा रहा है। परिवार के लोगों से बदला लिया जा रहा है। टीएमसी के कार्यकर्ता संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष सहनी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। धरना में मुन्नी देवी, गौरव, सौरभ, छोटू, मोनू आदि शामिल थे।

बंगाल घटना के खिलाफ नगर विधायक संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बंगाल चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हत्या कर दी। दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लूट लिया गया। इस घटना पर भाजपा ने चिता जताई है। कहा- तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की करतूत की जितनी निदा की जाए वह कम है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से हिसा के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और उनके साथ हिसक तरीके से सलूक किया गया है, जिसपर पार्टी ने संज्ञान लिया है। विधायक सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर सारी घटनाओं को देख रही है। लोकतंत्र में हिसा का कोई स्थान नहीं होता है। बंगाल में तीन दिनों से लगातार चल रही हिसा, आगजनी, लूटपाट, धमकियां तथा राजनीतिक विद्वेष ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार झुनझुनवाला, लहेरियासराय नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष पोद्दार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बंगाल हिसा के खिलाफ केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की हार और तृणमूल कांग्रेस की जीत के साथ ही टीएमसी के संरक्षण में गुंडों ने तांडव मचा दिया है। खून से जीत का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर हिसक घटनाओं की गवाह बनी हुई है। उन्होंने न तो इसकी निदा की है, न प्रशासन को उन्होंने कोई दिशा-निर्देश दिया है। बंगाल में जारी हिसा और तांडव चिताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इसकी कड़ी निदा करती है। विधायक झा ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी व्यक्तिगत हार की खुन्नस में इस हिसा का समर्थन कर रही है। नंदीग्राम से जनता ने ममता को हराकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह ममता को अगला सीएम नहीं देखना चाहती है। मौके पर आइटी सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुंद चौधरी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुमित झा,सोनु कुमार झा,पंकज कुमार मिश्र, आकाश झा उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल की घटना के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में हिरणी गांव में धरना दिया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरनार्थियों ने राज्यपाल से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मौके पर पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र चौधरी, राम सुबोध चौधरी, प्रकाश चौधरी, बैजू, राघवेंद्र चौधरी, गोविद झा, अश्वनी साह,प्रकाश कामती, पप्पू साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.