काश, उमाकांत बाबू होते तो कई सुझाव देते : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काश, आज उमाकांत बाबू होते तो कई सुझाव देते। उनके मन में समाज के हर तबके के लोगों के लिए प्रेम था।
दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काश, आज उमाकांत बाबू होते तो कई सुझाव देते। उनके मन में समाज के हर तबके के लोगों के लिए प्रेम था। वर्तमान में भी उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखना चाहिए। याद रखिए हमलोगों को किसी की साजिश के चक्कर में नहीं पड़ना है। सीएम ने लोगों से आह्वान किया कि लड़कियों को जरूर शिक्षा दिलाएं। आज विदेशों की तर्ज पर गांव-गांव बिजली से जगमग दिखाई देता है। पहले लोग लालटेन जलाते थे। रात के वक्त जब तेल खत्म हो जाता था तो मां-बाप अपने बच्चों से कहते थे कि बाहर मत जाना, भूत है। आज लालटेन और भूत दोनों भाग गया। सीएम ने सरकार की ओर से चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। साथ ही इसका लाभ उठाने की अपील की। कहा कि शराबबंदी के बाद कई घरों में रौनक आ गई है। बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ सामाजिक स्तर पर मुहिम छेड़ने की बात कही। बेटियों के जन्म पर बेटा जैसी खुशी मनाएं। अब ¨चता करने की जरूरत नहीं है, शादी नहीं होने तक सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। हमें वोट की ¨चता नहीं, वोटरों की ¨चता है। थ्री सी (क्राइम, करप्शन, कम्युनिलिज्म) से कभी समझौता नहीं करते। सभा को जिला के प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सीएम को सात निश्चय योजना से संबंधित मिथिला पें¨टग व पाग-चादर से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने किया। मौके पर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी, राज्य योजना पर्षद सदस्य संजय झा, नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी, कुशेश्वरस्थान विधायक शशिभूषण हजारी, पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर, ऋषि मिश्रा, पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव, प्रो. विनोद कुमार चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, लोजपा जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, बैद्यनाथ चौधरी बैजू आदि थे।