Move to Jagran APP

भक्तिभाव से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, महाआरती ने मन मोहा

चित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त भवन (क्रेज डॉल्वी हॉल) में आयोजित चार दिवसीय चित्रगुप्त महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:39 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:39 AM (IST)
भक्तिभाव से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, महाआरती ने मन मोहा
भक्तिभाव से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, महाआरती ने मन मोहा

दरभंगा। चित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त भवन (क्रेज डॉल्वी हॉल) में आयोजित चार दिवसीय चित्रगुप्त महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा की गई। पहली बार सभा के बारह चित्रांशों एक साथ पूजा पर बैठे थे। महोत्सव में आशुतोष कुमार ने भगवान चित्रगुप्त की महाआरती कर वहां बैठे लोगों का मन मोह लिया। महाआरती के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.हीरालाल सहनी, डॉ र¨वद्र कुमार सिन्हा, बद्री प्रसाद पागल, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, महाकांत प्रसाद, रामचंद्र चंद्रेश, दीनानाथ लाल, प्रियंका जयसवाल आदि कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर दरभंगा चित्र सभा दरभंगा के संरक्षक डॉ रमन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, निर्मल कुमार ¨सहा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, युवा संभाग के सचिव चंदन कुमार डॉ अच्युतानंद प्रसाद संजय कुमार ¨सहा ओंकार प्रसाद ¨सह सहित सैकड़ों चित्रांश उपस्थित थे।मंच संचालन अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया।

loksabha election banner

समारोह के तीसरे दिन तीसरे दिन महिला संभाग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह,भगवान की संध्या आरती तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.