Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

भाजपा की ओर से मंगलवार को जिला से लेकर प्रखंड स्तर व बूथों तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM (IST)
पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

दरभंगा। भाजपा की ओर से मंगलवार को जिला से लेकर प्रखंड स्तर व बूथों तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। प्रधानमंत्री उनके सपनों को साकार करने में लगे हैं। गरीबों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंचाएं, यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दरभंगा शहर के भीगो स्थित शिव मंदिर चौक पंडित उपाध्याय की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश ¨सह ने की।

loksabha election banner

मौके पर बच्चों में कापी,पेंसिल व चॉकलेट वितरण किया गया। विष्णुदेव शर्मा ,शिव नाथ शर्मा ,सुन्दर लाल चौधरी ,राकेश कुमार झा, सुमित कुमार कर्ण आदि ने इसमें हिस्सा लिया।

मनीगाछी : मनीगाछी पूर्वी भाजपा मंडल की ओर से मनीगाछी में मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राम की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मौके पर अजय कुमार राम, पवन कुमार झा, अरुण कुमार राय, विष्णु देव यादव,सुरेश पंडित, राजेश्वर शर्मा शंभू पंडित, विष्णु मोहन झा, राहुल आदि ने अपने विचार रखे।

कुशेश्श्वरस्थान : सतीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर ¨मकू यादव, प्रभात कुमार झा, अमरेन्द्र ¨सह, रविन्द्र ¨सह, अनिल पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कमतौल : कमतौल केला गोदाम के सामने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष विणु ठाकुर की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर प्रो. अजीत कुमार,चंदेश्वर ठाकुर,संजीत यादव,राम सुदिष्ट बैठा,पुष्पा कुमारी,सविता देवी,फिरोजा खातून,अंजू देवी ,मीणा देवी आदि प्रमुख थे।

तारडीह : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई इसमें कृष्णा मिश्रा, अमित झा, कन्हैया चौधरी, शंकर झा, शिवम झा, आनंद झा श्रवण पोद्दार, रोशन झा आदि शामिल थे।

बिरौल: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव चौधरी की अध्यक्षता में सभी बूथों पर मनाई गई। मौके पर विधानसभा विस्तारक रामकुमार चौधरी, प्रो. गणदेव चौधरी, हरिनाथ चौधरी, अरुण शर्मा, दुर्गानंद चौधरी, दिनेश चौधरी, रामबाबू चौधरी, रामाश्रय झा, शिवम कुमार, पवन चौधरी, सतीश झा, रामपदार्थ चौधरी, अशोक शर्मा, नारायण शर्मा आदि मौजूद थे।

¨सहवाड़ा : भरवाड़ा में शक्ति केंद्र संख्या 261 पर प्रमुख उपेन्द्र साह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने की। संचालन महासचिव नंदकिशोर साह ने किया। मौके पर जाले विधानसभा के विस्तारक देवानंद मिश्र, जीवछ प्रसाद,अवधेश कुमार,राजकुमार,सुनील साह,दिलीप साह,गणेश सहनी,किशोरी प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

हनुमाननगर : अरैला में पंचायत अध्यक्ष सौरभ कुमार की अध्यक्षता में 102 वीं जयंती मनाई गई।।मौके पर सुधीर रंजन वर्मा, बिराज ठाकुर, वीरेंद्र झा,सादिक रजा,संतोष महतो,ओम झा,सुरेन्द्र राम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

केवटी : केवटी पूर्वी मंडल के तत्वावधान में रनवे गांव स्थित रामेश्वरनाथ धर्मशाला परिसर में अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। संचालन महामंत्री संतोष कुमार साहु ने किया। समारोह को विमल कुमार झा बाबू साहेब झा, सुजीत मल्लिक, दिलीप भारती, करूणानंद मिश्र, जगदीश मंडल, ललित भूषण झा, संजय प्रसाद गुप्ता, भैरव झा, चन्द्रमणि कुमार, तबारक हुसैन खां, विनोद यादव समेत कई ने संबोधित किया।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.