Move to Jagran APP

जदयू के पूर्व विधायक सुनील चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

दरभंगा। जिले की राजनीति में भाजपा के लिए खास रहा। राजनीति के अहम किरदार बेनीपुर के पू

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM (IST)
जदयू के पूर्व विधायक सुनील चौधरी ने थामा भाजपा का दामन
जदयू के पूर्व विधायक सुनील चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

दरभंगा। जिले की राजनीति में भाजपा के लिए खास रहा। राजनीति के अहम किरदार बेनीपुर के पूर्व जदयू विधायक सुनील चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजनीतिक हलकों में लंबे समय से यह अटकल चल रही थी। इसी के साथ उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, राज्यसभा सदस्य व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान बिहार के संगठन महामंत्री नागेंद्र, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक सुनील ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। वे ईमानदारी पूर्वक संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है।

भाजपाइयों में खुशी की लहर :

इधर, पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने की खबर मिलते ही बेनीपुर के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के नगर अध्यक्ष पिटू झा, मंडल अध्यक्ष संतोष झा व शिवकांत झा नटवर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश झा, मदन कुमार झा, राजीव कुमार झा, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, सोनू ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामफल मिश्र, मुनींद्र यादव, कैलाश झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इधर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण झा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जरिसो चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे जिले में दल को और मजबूती मिलेगी। उनका जुड़ाव क्षेत्र के साथ-साथ जिले के आमलोगों से है। इसका भरपूर लाभ पार्टी को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.