नप के मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुरेंद्र कुमार झा एवं उप मुख्य पार्षद मो. जफरुदीन खां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को खारि•ा हो गया।
दरभंगा। बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुरेंद्र कुमार झा एवं उप मुख्य पार्षद मो. जफरुदीन खां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को खारि•ा हो गया। अध्यक्षता वार्ड पार्षद बलराम झा ने की। 9 अगस्त को मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध 12 वार्ड पार्षदों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वार्ड पार्षद संतोष झा, संयोगिता देवी रवींद्र कुमार मिश्र ने अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष रूप से चर्चा की। मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद ने 12 वार्ड पार्षदों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सफाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में फंड देर से आने के कारण लाभुकों को विलंब से आवंटित किया जाता है। आवास योजना में हमलोग लाभुकों से वसूली नहीं करते हैं। किसी अपने चहेते पार्षद को किसी भी कार्य मे तरजीह देने के आरोप को खारिज किया। कहा कि नप के कोई भी कर्मचारी किसी खास पार्षद को सहयोग नहीं करते हैं। समर्थक वार्ड पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की हत्या : विरोधी खेमे के पार्षद डॉ. अली इमाम, अमरनाथ झा, बेबी ठाकुर, शाहजहां खातून, राधिका देवी, रेणु देवी सहित 12 वार्ड पार्षदों ने बैठक में भाग लेते हुए एक स्वर से कहा कि मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद ने अपने ही समर्थक 12 वार्ड पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव लगवाकर कुर्सी बचाने का खेल किया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
हमलोग इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए बैठक का बहिष्कार करते हैं और बैठक से बाहर निकल गए। पार्षद रवींद्र मिश्र ने अध्यक्ष से वो¨टग कराने का अनुरोध किया। वो¨टग में पहले मुख्य पार्षद एवं बाद में उपमुख्य पार्षद पर लगे अविश्वास प्रस्ताव का वो¨टग हुई। वो¨टग में 17 पार्षदों ने भाग लिया। अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध 17 मत पड़े एंव एक मत अविश्वास के पक्ष में पड़े। मतगणना पूरा होने के बाद बैठक के अध्यक्ष बलराम झा ने मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षदों पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा की। मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। समर्थन में नारेबाजी और सड़क पर पटाखे छोड़े।