वाहन की ठोकर से महिला की मौत, हंगामा
दरभंगा। नगर थाने क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला स्थित टाउन हॉल के पूरब सोमवार की सुबह स्कार्पियो ने एक वृद्ध महिला को रौंद दिया। मौके पर ही जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया।
दरभंगा। नगर थाने क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला स्थित टाउन हॉल के पूरब सोमवार की सुबह स्कार्पियो ने एक वृद्ध महिला को रौंद दिया। मौके पर ही जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की शिनाख्त टाउन हॉल स्थित हसन रोड निवासी जियालाल यादव की पत्नी उर्मिला देवी (70) के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस के अलावा दंगा नियंत्रण दस्ता घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। बावजूद, आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। गाड़ी सवार मोहल्ला के ही रहने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। दूसरी बात उक्त मोहल्ला पहले से ही संवेदनशील रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट थी। हंगामा के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन मालिक से संपर्क कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका सुबह में सड़क किनारे बैठकर धूप सेंक रही थी और चाय पी रही थी। इसी बीच तेज गति से अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी सड़क किनारे रे¨लग पर चढ़ाते हुए वृद्ध महिला को रौंद दिया। काफी मशक्कत बाद गाड़ी के नीचे से शव को निकाला गया। बताया जाता है कि मौके पर पहुंची प्रशासन ने मामले को शांत करने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना से और कबीर अंत्योष्टि की राशि मुहैया करा दी।