दोनार में नहीं बना भव्य पंडाल, सादगी के बीच हो रही पूजा
दरभंगा। इस बार शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा सामान्य तरीके से हो रही है। भीड़ का जुटान
दरभंगा। इस बार शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा सामान्य तरीके से हो रही है। भीड़ का जुटान नहीं भी नहीं हो रहा है। पूजा स्थल पर भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी समितियों को दी गई है। शहर में हर साल एक दर्जन जगहों पर पंडाल बनाए जाते थे। कोरोना के कारण इस साल आयोजन पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। शहर के दोनार चौक स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर इस बार पंडालों की सुंदरता देखने को नहीं मिलेगी। सामान्य तरीके से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा हुई। इस दौरान जगह-जगह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना की। दुर्गा पूजा में यहां जुटती थी भीड़
शहर में कई जगहों पर दुर्गा पूजा होती है। दुर्गा पूजा को लेकर कई जगहों पर लगने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है। शहर के केएम टैंक, दोनार, हसन चक, लक्ष्मीसागर, चूनाभट्टी, बंगालीटोला, बाघमोर सहित अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य किया जाता है, लेकिन इस बार पूजा पर कोरोना का असर दिख रहा है। गृह विभाग का निर्देश -पूजा संबंधी किसी कार्यक्रम से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो -भारत निर्वाचन आयोग के किसी निर्देश का उल्लंघन न हो -दुर्गा पूजा का आयोजन मंदिर में या निजी रूप में घर पर ही किया जाए।