Move to Jagran APP

बाढ़ व सूखे की समस्या से बेनीपुर को जल्द किया जाएगा मुक्त : संजय

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुखाड़ की समस्या का जल्द स्थाई समाधान किया जाएगा। साथ ही जीवछ एवं कमला नदी पर डैम निर्माण के साथ-साथ उड़ाहीकरण कार्य भी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 01:04 AM (IST)
बाढ़ व सूखे की समस्या से बेनीपुर को जल्द किया जाएगा मुक्त : संजय
बाढ़ व सूखे की समस्या से बेनीपुर को जल्द किया जाएगा मुक्त : संजय

दरभंगा । बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुखाड़ की समस्या का जल्द स्थाई समाधान किया जाएगा। साथ ही जीवछ एवं कमला नदी पर डैम निर्माण के साथ-साथ उड़ाहीकरण कार्य भी किया जाएगा। उपरोक्त बातें सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कही। गुरुवार को बेनीपुर की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक प्रो. विनय चौधरी जल संसाधन मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा- बेनीपुर के विकास के लिए विभाग की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जा ही है। जल्द ही जल संसाधन विभाग बाढ़ और सुखाड़ की समस्या का समाधान करेगा।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री से विधायक ने पूछे कई सवाल

वहीं, दूसरी ओर स्थानीय विधायक ने स्वास्थ्य महकमा एवं शिक्षा व्यवस्था के सवाल पर अपनी ही सरकार को घेरते स्वास्थ्य मंत्री से कई सवाल किए। पूछा- क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलांतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर संचालित है, जिसमें सामान्य एवं विशेषज्ञ चिकित्सक के कुल 25 पदों में से 13 पद तथा स्वास्थ्य कर्मियों के 19 पदों में से 9 पद रिक्त है। यदि हां तो सरकार कब तक वर्णित रिक्त पदों पर पदस्थापन कराने का विचार करती है। साथ ही एंबुलेंस की समस्या को लेकर भी उन्होंने विभागीय मंत्री से सवाल पूछे। कहा कि एंबुलेंस विगत एक वर्ष से खराब है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में नया एंबुलेंस कब तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि और आम लोगों के सहयोग से ही शराबबंदी पर लग सकती रोक : बीडीओ

कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में गुरुवार को बीडीओ रत्नेश्वर कुमार की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें राज्य में शराबबंदी के बावजूद भी इसके सेवन एवं बिक्री पर रोक लगाने पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून तभी अमल में आ सकती है, जब जनप्रतिनिधि एवं आम लोग इसमें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शराबियों एवं इसे बेचने वाले लोगों की समाज में कोई प्रतिष्ठा नहीं है। उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता है। इसके सेवन से शारीरिक एवं आर्थिक दोनों तरह का नुकसान होता है। उन्होंने लोगों को इन बुराइयों से दूर रहकर सुंदर समाज का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को गांव में शराब का सेवन करने वालों तथा इसकी बिक्री करने वालों की जानकारी पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन को देने को कही। कहा- सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार झा ने बैठक में सूचना रहने के बावजूद भी मुखिया एवं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी को उपस्थित नहीं रहने पर चिता व्यक्त की। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय सुंदरम, बलराम सिंह, पुलकित सदा, मुखिया प्रतिनिधि बादल सिंह, राम सागर चौपाल, सीपीएम अंचल मंत्री राम अनुज यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, पैक्स अध्यक्ष रामनारायण यादव, किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्वी समिति सदस्य भागेश्वर राय, संतोष पोद्दार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.