Move to Jagran APP

शोभा यात्रा व संगीतमय प्रस्तुति संग तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व शुरू

दरभंगा। शोभा यात्रा व संगीतमय प्रस्तुति के बीच शनिवार को तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व शुरू हो ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM (IST)
शोभा यात्रा व संगीतमय प्रस्तुति संग तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व शुरू
शोभा यात्रा व संगीतमय प्रस्तुति संग तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व शुरू

दरभंगा। शोभा यात्रा व संगीतमय प्रस्तुति के बीच शनिवार को तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सूबे के पर्यटन मंत्री जीवेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर एमएलएसएम कॉलेज को सजाया गया था। शाम सात बजे पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद चौधरी की अध्यक्षता में दीप जलाकर पर्यटन मंत्री जीवेश कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया। वहीं मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक संजय सरावगी, गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति देव नारायण झा, कार्यक्रम के प्रस्तावक के रूप में प्रो. जीवकांत मिश्र इसका समर्थन प्रो. विजयकांत झा थे।

loksabha election banner

इसके बाद मंगलाचरण जय जय भैरवी डॉ. ममता ठाकुर, स्वागत गीत मंगलमय दिनु आज हे अनुपमा मिश्र, जगदम्ब अहीं अबलम्ब हमर रचना पर प्रियांशी ने ओडिशी शैली में नृत्य प्रस्तुत की। उद्धाटन सत्र के बाद सृष्टि फाउंडेशन की ओर से मुग्धा श्रीवास्तव, प्रिया प्रभाकर और सौम्या कुमारी ने सामा चकेवा की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने मिथिला की सभ्यता, संस्कृति व संस्कार के बेमिसाल नमूना पेश करने वाले सामा-चकेबा पर्व पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। मिथिला विभूति सम्मान से इन्हें किया गया सम्मानित

बिहार विधानसभा में मैथिली में शपथ ग्रहण करने को लेकर मंत्री जीवेश कुमार, मैथिली साहित्य के लिए डॉ. रत्नेश्वर मिश्र, संस्कृत साहित्य के लिए डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, गायन के लिए डॉ. ममता ठाकुर, गायन के लिए डॉ. सुषमा झा, मैथिली पद्यमय साहित्य के लिए डॉ. दिनेश झा, और अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्ययक्ष विजय चंद्र झा, मिथिला पेंटिग क्षेत्र में कृष्ण कुमार कश्यप ( मरणोपरांत) उनकी पत्नी ने सम्मान ग्रहण किया। माल्यार्पण कर कवि कोकिल को दी गई श्रद्धांजलि

तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ शनिवार को कवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से शहर के एलएलएसएम कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया है। शहर में जगह-जगह मिथिला विभूति पर्व के मौके पर विश्वविद्यालय और चौक-चौराहों पर स्थापित विद्धानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एसपी सिंह और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में कुलपति प्रो. शशिनाथ झा के नेतृत्व में शिक्षकों व शिक्षाविदों ने विवि में स्थापित विभिन्न महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मैथिली एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, मनिकांत झा, जीवकांत झा, शोभा यात्रा प्रभारी विजय कांत झा, चंद्रशेखर झा बूढ़ा, अजय नाथ झा, डॉ. अजीत कुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बैंड बाजे के साथ निकाली गई गया शोभा यात्रा मिथिला विभूति पर्व के मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से शहर में जगह-जगह कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। मिथिला के पारंपरिक पाग-चादर में लोगों ने विद्यापति चौक, रेडियो स्टेशन रोड, श्यामा मंदिर परिसर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यलाय होते हुए पंडित सुरेंद्र झा, सुमन, पूर्व सांसद भोगेंद्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डॉ. भीम राव आंबेडकर, बाबा नागार्जुन समेत अन्य विभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.