नाबालिग से दुष्कर्म मामले चलेगा स्पीडी ट्रायल
पॉस्को ऐक्ट के विशेष न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा की अदालत ने एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में काराधीन अभियुक्त 72 वर्षीय हाफिज मुजीबुर्रहमान पर त्वरित गति से चलाने के लिए आरोप गठन किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:25 AM (IST)
दरभंगा। पॉस्को ऐक्ट के विशेष न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा की अदालत ने एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में काराधीन अभियुक्त 72 वर्षीय हाफिज मुजीबुर्रहमान पर त्वरित गति से चलाने के लिए आरोप गठन किया है। स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि 17 जूलाई 2018 को घटित घटना की प्राथमिकी हायाघाट थाने में दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधानक ने एकल अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने 12 अक्टूबर को इस मामले में संज्ञान लिया और मंगलवार 20 नवंबर को आरोप गठन किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें