शवों के आते गांव में मची चीत्कार
हे रामा हे रामा हमर बेटा तोड़ा की बिगारलक, अगर गलती केलकै तो ओकर दंड हमरा दे त।
दरभंगा। हे रामा हे रामा हमर बेटा तोड़ा की बिगारलक, अगर गलती केलकै तो ओकर दंड हमरा दे त। पुत्र की मौत के वियोग में उठे चीत्कार से डुमरी सहित आस पड़ोस में पूरे गमगीन का माहौल था। एक साथ दो शवों को कंधे पर अंतिम संस्कार को देख मानो गांव पर पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ समीप गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार मैक्सिमो वाहन ने चबूतरे पर बैठे लोगों को कुचल देने से दो मजदूरों की मौत हो गई।डीएमसीएच से पोस्टमार्टम उपरांत शव घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शव को देखने के लिये कुछ मिनटों पर मृतक के घर पर लोगों की भीड़ टूट पड़ी। शव को एक झलक देखने के लिए सभी लोग व्यग्र थे। वहीं उस समय माहौल काफी गमगीन हो उठा जब मृतक मुन्ना राम एवं रमेश राम का घर से दाह संस्कार के लिये अर्थी श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ।
यह ²श्य देखकर उपस्थित लोगों का कलेजा दहल उठा और सभी की आंखों में आंसू छलक उठा। मृतक मुन्ना राम की पत्नी सीता देवी अपनी गोद में दो वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बैठाकर चिल्ला रही थी। वहीं 3 वर्षीया पुत्री जीवछी कुमारी को अपने कलेजे से सटकार दहाड़ मारकर रो रही थी। वही दूसरी ओर मृतक रमेशर राम की पत्नी संजुला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की मां घुरणी देवी बेहोश थी। अपने बेटे के शव पर लिपट-लिपट कर चीत्कार के साथ वह बेहोश हो जा रही थी।
रमेश राम गुरुवार को मजदूरी करने के लिए सुबह में निकला था। कार्य समाप्त होने के उपरांत डुमरी रोड मोड़ समीप सड़क किनारे बने चबूतरे पर अन्य मजदूर साथी के साथ मजदूरी के रूप में मिले रुपये आपस में बैठ कर बांट रहे थे।
उसको क्या मालूम था कि आज वह मौत की नींद सो जाएगा। वृद्ध मां घुरणी देवी को क्या पता था कि सुबह में निकला बेटा शाम में कुशल घर नहीं लौटेगा। अगर मालूम होता तो अपने पुत्र को काम पर नही जाने देती। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। अपने पीछे मां, पत्नी, 6 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, 4 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, 3 वर्षीया पुत्री अंजलिी कुमारी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र विपिन कुमार छोड़ गया है। मालूम हो कि मृतक मुन्ना राम की पत्नी सीता देवी आठ माह की गर्भवती है। वह विगत छह माह से अपने मायके में रह रही थी। पति की मौत सुनकर वह अपने मायके से बदहवास पहुंच गई ।
वही डीएमसीएच में भर्ती मृतक मुन्ना राम के बड़े भाई दिलीप राम एवं मुकेश राम की स्थिति नाजुक बताई गई है। दोनों ¨जदगी और मौत से जूझ रहे हैं । गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस घटना से आस पास के क्षेत्र के लोगो के बीच मातम छा गया है।