पटना में रसोईया अधिकार रैली 21 दिसंबर को
महा मजदूर रसोईया एकता संघ की बैठक सर्वे ऑफिस कैंपस में आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:01 AM (IST)
दरभंगा । महा मजदूर रसोईया एकता संघ की बैठक सर्वे ऑफिस कैंपस में आयोजित की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि
21 दिसंबर को पटना में रसोईया अधिकार रैली करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। वहीं संघ 22 नंवबर से 18 दिसंबर तक एमडीएम रसोईयों के साथ बिहार सरकार द्वारा धोखा दिए जाने को ले जिले के सभी प्रखंडों धरना -प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर आरके दत्ता,संतोष कुमार श्रीवास्तव,राजीव कुमार गुप्ता,हेमन्त कुमार ¨सह,महेन्द्र साफी, चंदन कुमार,रुबी देवी,अनीता देवी,सुधा देवी,शांति देवी,समीना खातून,मुरारी ¨सह,संजीत भगत,राविलास प्रसाद,सीताराम प्रसाद,रामनिवास यादव सहित संघ के कई सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें